मनोरंजन

इस वेलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ देखें ये रोमांटिक फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध

Valentine Romantic Movies:  दुनियाभर में 14 फरवरी  यानि की आज के दिन लोग वेलेंटाइन डे मनाते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं. वैसे तो प्यार करने के लिए किसी दिन और महीने की जरूरत नहीं होती है, ये कभी भी हो जाता है. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बॉलीवुड के सितारे भी इस दौरान वेलेंटाइन डे पर रोमांटिक होते नजर आ ही जाते हैं. अगर आप साल 2023 के वेलेंटाइन को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक शानदार आइडिया लेकर आए  हैं.

दरअसल, हर साल इस मौके का कपल को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस दिन को प्रेमी जोड़े बहुत ही खास तरीके से मनाते हैं. अभी तक आपने अपने पार्टनर के साथ कई स्पेशल डे सेलिब्रेट किए होंगे, जिनमें से रोज डे, प्रपोज डे, प्रॉमिस डे और टेडी डे, किस डे निकल चुके हैं.

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

शाहरुख खान और काजोल की सबसे शानदार फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे है. आप इस फिल्म को वेलेंटाइन के खास मौके पर देख सकते हैं. ये  फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी मौजूद है. खास बात ये है कि प्यार के इस महीने को सदाबहार बनाने के लिए कुछ दिन पहले यशराज फिल्म्स ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को दोबारा से रिलीज करने की जानकारी दी थी.

आशिकी 2

आज भी श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म आशिकी 2 लोगों को अच्छे से याद है. इस फिल्म में रोमांस को कुछ अलग तरीके से दिखाया गया था. ये फिल्म राहुल और आरोही की उलझी हुई प्रेम कहानी अपने पार्टनर के साथ जरूर देखें.

जब वी मेट

शाहिद कपूर और करीना कपूर खान की ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी मालइस्टोन के तौर पर जानी जाती है. एक अजनबी से लेकर एक सच्चे प्यार को पाने की इस कहानी में आप कई बार हंसेगे और रोएंगे. फिल्म की पूरी स्टोरी के साथ-साथ इसके गाने भी लोगों को काफी पसंद आते हैं.

कबीर सिंह

बॉलीवुड सपुरस्टार शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म कबीर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. कबीर सिंह मॉर्डन जेनरेशन के आधार पर सबसे शानदार रोमांटिक फिल्मों में से एक है. एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर की ये रोमांटिक फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को आसानी से मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें-एक बार फिर से अपनी आवाज का जलवा बिखेरने आ रही है पूजा, आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का टीजर हुआ जारी

2 स्टेट्स

फिल्म ‘2 स्टेट्स’ अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी. इसमें आलिया भट्ट ने अनन्या का किरदार निभाया है, जो एक तमिल ब्राह्मण परिवार से थीं और अर्जुन कपूर ने कृष का रोल अदा किया है, जो एक पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे. ऐसे में कैसे ये अपने परिवार वालों को अपनी शादी के लिए मनाते हैं पूरी फिल्म इसी पर आधारित है और ये ओटीटी प्लेटफॉर्म – डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

टाइटैनिक

अगर आप हॉलीवुड फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो इस लिस्ट में हम आपको टाइटैनिक देखने को सुझाव देंगे. हालांकि इसका अंत थोड़ा दुखद है लेकिन प्यार और रोमांच के इस सफर में आप भी गोते खाने लगेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

3 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

5 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago