Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Google ने बनाया वैलेंटाइन डे पर खास डूडल, पानी की बूंदों के जरिए दिया मुहब्बत का पैगाम

Valentine’s Day Doodle 2023: आज वैलेंटाइन डे के खास मौके पर हमें डूडल का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.

Doodle

Valentine’s Day Doodle 2023: फरवरी के महीने में लोग प्यार के रंग में रंगे नजर आते हैं. इस महीने पड़ने वाला वैलेंटाइन डे प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे खास होता है. लोग इस दिन एक-दूसरे के लिए अपने प्रेम का इजहार करते हैं. गूगल ने भी इस दिन अपने डूडल के जरिए लोगों के बीच प्यार का संदेश देने की कोशिश की है. आज वैलेंटाइन डे के खास मौके पर हमें डूडल का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.

पानी की बूदों के साथ प्यार का संदेश

आज गूगल सर्च इंजन में दिख रहे डूडल को बहुत ही खूबसूरती के साथ डिजाईन किया गया है. इस डूडल में पानी की बूंदों को दिल के रूप में डिजायन किया है. इसके साथ ही यूनिकएनिमेटेड थ्री डी डूडल दिखाया है. डूडल में दिख है कि दो पानी की बूंदें अलग होकर फिर से एक हो गए हैं.

 प्यारा है गूगल का डूडल

वैलेंटाइन डे के अवसर पर Google की ओर से बनाया गया Animated Doodle बेहद ही प्यारा है. यह गुलाबी रंग के बैकग्राउंड और पानी की एक बूंद में डिजाइन के रुप में आंख बना हुआ है. गूगल ने इसके जरिए प्यार का संदेश देने की कोशिश की है. गूगल ने हर किसी को इस दिन की महत्ता बताते हुए साल के इस सबसे रोमांटिक दिन को और खास बना दिया है.

इसे भी पढ़ें: पहली मुलाकात में ही डिंपल को दिल दे बैठे थे अखिलेश, मगर शादी के लिए तैयार नहीं था परिवार, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है दोनों की लव स्टोरी

14 फरवरी को गूगल ने दिया यह संदेश

गूगल ने अपने संदेश में कहा है कि, बारिश हो या धूप, क्या तुम मेरे होगे?

आज का वैलेंटाइन डे डूडल साल का सबसे रोमांटिक दिन मनाता है, जब दुनिया भर के लोग अपने प्रेमियों, दोस्तों और भागीदारों के लिए उपहार, बधाई और बहुत कुछ के माध्यम से स्नेह व्यक्त करते हैं.

इसके आगे गूगल ने लिखा है कि क्या आप जानते हैं कि मध्य युग के दौरान, इंग्लैंड और फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों का मानना ​​था कि 14 फरवरी पक्षियों के लिए खास मौसम की शुरुआत थी? उन्होंने इस घटना को प्यार से जोड़ा और जल्द ही रोमांटिक उत्सव शुरू कर दिया. 17वीं शताब्दी में यह अवकाश पूरी दुनिया में अधिक लोकप्रिय हो गया.

आपका आज का पूर्वानुमान चाहे जैसा भी हो, हम आशा करते हैं कि आप अपने किसी खास के साथ जश्न मनाने का आनंद लेंगे. वैलेंटाइन्स दिवस मुबारक हो!



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital