IAS Rinku Dugga
IAS Rinku Dugga: दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाली IAS अधिकारी रिंकू दुग्गा याद है? सरकार ने उन्हें जबरन रिटायर कर दिया है. बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अरुणाचल प्रदेश सरकार में सेवारत आईएएस अधिकारी रिंकू दुग्गा को सरकार ने अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है.
1994 बैच के ATGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के अधिकारी रिंकू दुग्गा को अरुणाचल प्रदेश में स्वदेशी मामलों के प्रधान सचिव के रूप में तैनात किया गया था. वह और उनके पति संजीव खिरवार, जो 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं को पिछले साल दिल्ली से ट्रांसफर कर दिया गया था. दरअसल, दंपनी ने अपने कुत्ते को घुमाने के लिए एथलीटों के स्टेडियम को खाली कर दिया था.
रिपोर्ट के अनुसार, दुग्गा को उनके सेवा रिकॉर्ड के मूल्यांकन के बाद मौलिक नियम (FR) 56 (J), केंद्रीय सिविल सेवा (CCS) पेंशन नियम, 1972 के नियम 48 के तहत अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल का एक्सीडेंट, काफिले की कार से जा टकराई फॉर्च्यूनर, बाल-बाल बची जान
बताते चलें कि पिछले साल मई में, रिंकू दुग्गा और उनके पति, संजीव खिरवार का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो कुत्ता घुमाते हुए नजर आ रहे थे. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टेडियम में एथलीटों और कोचों को उस दिन अपना अभ्यास सत्र जल्दी खत्म करने और जगह खाली करने के लिए कहा गया था ताकि आईएएस दंपती अपने कुत्ते को घुमा सकें.
रिपोर्ट में खिलाड़ियों की शिकायत के हवाले से कहा गया कि उन्हें अपना सत्र समाप्त करने और शाम 7 बजे से पहले परिसर खाली करने के लिए मजबूर किया गया ताकि दिल्ली के तत्कालीन प्रधान सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार और उनकी आईएएस पत्नी रिंकू दुग्गा शाम को खाली स्टेडियम के अंदर अपने कुत्ते को घुमा सकें.
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…