विश्लेषण

बिहार, बंगाल से लेकर कश्मीर तक…कोई भी दल कांग्रेस के लिए ‘कुर्बान’ नहीं करना चाहता है सीटें!

Lok Sabha Election 2024: फोटो सेशन और हाथ मिलाने के बाद 26-विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए असली चुनौती सीट बंटवारे की है. उसमें भी कांग्रेस की स्थिति तो विकट ही है. सूत्रों के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) और लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच गहन बातचीत के बावजूद, आगामी 2024 लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर समझौता नहीं हो पाया है. सीतामढ़ी, सिवान जैसी कई सीटों पर तकरार जारी है. उधर दिल्ली और पंजाब को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में भी सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. कांग्रेस की स्थिति यूपी और बिहार में भी ऐसी ही है. हालांकि, पार्टी के लिए ताजा परेशानी की वजह जम्मू कश्मीर है.

कश्मीर में कांग्रेस का मसला

दरअसल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के बीच सिर्फ उन्हीं सीटों का बंटवारा होना चाहिए जहां बीजेपी के जीतने का चांस अधिक है. ऐसे में मुस्लिम बाहुल्य कश्मीर में बीजेपी के जीतने का चांस कम है. ऐसे में शायद ही नेशनल कॉन्फ्रेंस कश्मीर में सीट शेयरिंग के लिए राजी हों, क्योंकि 2019 में अब्दुल्ला की पार्टी ने श्रीनगर, बारामुला और अनंतनाग सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि, महबूबा की पार्टी पीडीपी ने इन सीटों को छोड़ने की हामी भर दी है. इंडिया ब्लॉक की मुंबई बैठक के दौरान महबूबा ने इस बात का जिक्र किया था.

यह भी पढ़ें: “अक्टूबर में वर्ल्ड कप नहीं आतंक कप की होगी शुरुआत”, खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी

बिहार में भी सीट को लेकर बवाल

वहीं, इंडिया ब्लॉक की मुंबई बैठक के बाद, नीतीश कुमार ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा करने के लिए लालू प्रसाद से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक, इंडिया ब्लॉक के दोनों बिहारी नेताओं के बीच हुई शुरुआती दौर की बातचीत में इस बात पर सहमति बनी कि जदयू और राजद दोनों 16-16 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और तीन वामपंथी दलों को बाकी के 8 सीटें दी जाएंगी. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. बिहार में कांग्रेस कम से कम 10 सीटों की मांग कर रही है.

इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने 14 सदस्यीय समन्वय समिति भी बनाई है, जिसका लक्ष्य सीट-बंटवारे की चर्चा में तेजी लाना और सितंबर के अंत तक एक फॉर्मूले को अंतिम रूप देना है. हालांकि,सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक किसी भी दलों के बीच बात नहीं बन पाई हैं. अब सवाल ये हैं कि इंडिया ब्लॉक के 28 दल कांग्रेस की झोली भड़ेंगे या गठबंधन तोड़ेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

18 minutes ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

29 minutes ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

3 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

3 hours ago