देश

Greater Noida: सड़क पर दौड़ती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 4 को रौंदा, तीन की मौत, सवार यात्रियों में मचा हड़कम्प

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार रोडवेज बस के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आने के बाद बड़ा हादसा हो गया. 30 सवारियों से भरी बस बेकाबू हो गई और आगे जा रहे 4 बाइक सवार को रौंद डाला, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक का इलाज जारी है और अस्पताल में उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है. इस दौरान सवारियों ने ही किसी तरह से बस को रोका और आनन-फानन में ड्राइवर को अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि, जिस वक्त ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा, उस वक्त बस की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा था. रोडवेज बस बुलंदशहर डिपो की है. मालूम हो कि ये हादसा दनकौर रेलवे स्टेशन के नजदीक मंडी श्याम नगर के पुल के पास बुधवार दोपहर 12:20 बजे हुआ. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने नोएडा-लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया. इस पर पुलिस ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया. तो वहीं बस के ड्राइवर की पहचान बुलंदशहर के सलेमपुर के निवासी 38 वर्षीय ब्रह्म सिंह के रूप में की गई है. तो वहीं मृतकों की पहचान सुशील (35), करन (32) बदन सिंह (37) के रूप में हुई है. ये सभी अलग-अलग इलाके के निवासी थे तो वहीं एटा के रहने वाले कमलेश (39) अभी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. बदन और कमलेश की आपस जीजा साले की रिश्तेदारी है. तो वहीं दूसरी बाइक पर सवार करन और सुशील दोस्त थे. बताया जा रहा है कि, करन दनकौर में बहन के यहां रहकर दिल्ली पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था.

ये भी पढ़ें- Parliament: राज्यसभा में ‘अशिष्ट आचरण’ पर निलंबित हुए TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन

बस में ड्राइवर हो गया था बेसुध

बस में यात्रा कर रहे लोगों ने बताया कि हार्ट अटैक आने के बाद ही ड्राइवर अपनी सीट पर बेसुध होकर गिर पड़ा था. पहले तो हम समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ. बस इधर-उधर जाने लगी तो किसी तरह ब्रेक लगाकर रोका. सावारियों ने बताया कि, रोडवेज बस बुलंदशहर डिपो की है और हादसे के वक्त बस नोएडा से बुलंदशहर जा रही थी. दनकौर रेलवे स्टेशन के पास ही ड्राइवर को अचानक सीने में दर्द हुआ और उसने बस से नियंत्रण खो दिया था. यात्रियों ने बताया कि, जब बस ने दो बाइकों को टक्कर मारी तब उनका ध्यान ड्राइवर की ओर गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

8 minutes ago

पीएम मोदी ने ‘डियर फ्रेंड’ लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो…

14 minutes ago

नेपाल और श्रीलंका के बाद अब सर्बिया: टिकटॉक से लेकर सड़कों तक, कैसे सत्ता के सिंहासन हिला रही Gen Z?

सर्बिया से लेकर श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल तक युवाओं के आंदोलनों ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और…

20 minutes ago

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

51 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

1 hour ago