देश

Lucknow: हलाल सर्टिफिकेट देने वाली कंपनियों को UP STF ने भेजा नोटिस, प्रबंधन से पूछे गए 11 बिंदुओं पर ये सवाल

Lucknow: हलाल सर्टिफिकेशन वाले उत्पादों पर यूपी सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से ही उत्तर प्रदेश में लगातार जांच जारी है. इसी क्रम में यूपी एसटीएफ ने मंगलवार को नौ कंपनियों को नोटिस भेज कर कंपनी प्रबंधन से कुछ सवालों के जवाब मांगे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने नोटिस जारी करते हुए प्रबंधन से 11 बिंदुओं पर जवाब मांगा है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक, यूपी एसटीएफ ने हलाल सर्टिफिकेशन करने वाली 9 कंपनियों को धारा 91 CrPC का नोटिस भेजा है और 11 बिंदुओं पर सवाल पूछा है. इसी के साथ ही सात दिनों के भीतर कंपनी प्रबंधन व जिम्मेदार अधिकारियों को एसटीएफ के कार्यालय में आकर जवाब देने के लिए कहा है. मालूम हो कि लखनऊ के हजरतगंज थाने में 17 नवम्बर को हलाल सर्टिफिकेशन करने वाली कम्पनियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और इसी के बाद योगी सरकार ने उन उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो हलाल सर्टिफाइड थे और फिर इस पूरे मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई थी. तभी से इस मामले में लगातार जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- पूर्व सांसद अफजाल अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दोषसिद्धि पर कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक, गाजीपुर सीट पर फिलहाल नहीं होगा उपचुनाव

भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

बता दें कि बाजार में हलाल सर्टिफाइड उत्पादों की बिक्री के खिलाफ लखनऊ भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और व्यापारी शैलेंद्र कुमार शर्मा की तहरीर पर हजरतगंज थाने में 17 नवम्बर को रिपोर्ट दर्ज की गई थी. इसी के बाद ही यूपी में योगी सरकार ने हलाल सर्टिफाइ़ड उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद से ही पूरे प्रदेश में लगातार खाद्य विभाग की छापेमारी जारी है और हलाल सर्टिफाइड उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है.

ये पूछे गए हैं सवाल

सूत्रों की मानें तो एसटीएफ ने कम्पनियों से पूछा है कि, किन-किन उत्पादों के लिए सर्टिफिकेशन जारी किया गया.
किन-किन कम्पनियों को हलाल सर्टिफिकेशन दिया गया है.
क्या टेस्टिंग करने और सर्टिफाइट करने के लिए शुल्क या किसी भी तरह का भुगतान लिया गया, अगर ऐसा किया गया है तो शुल्क निर्धारण के क्या मानक तय किए गए हैं.
सभी 9 कम्पनियों से पूछा गया है कि, हलाल सर्टिफिकेशन जारी करने का अधिकार उनको किसने दिया.
क्या सर्टिफिकेशन जारी करने से पहले किसी लैब या विशेषज्ञ से परिक्षण करवाया गया था.
आखिर हलाल उत्पादों की टेस्टिंग का क्या मानक तय किया गया है.
आखिर कबसे हला सर्टिफिकेशन दिया जा रहा है.
कौन-कौन सी संस्थाएं ऐसा सर्टिफिकेट दे रही हैं.
इसी के साथ एसटीएफ ने सवाल किया है कि अब तक सर्टिफाइड कर कितनी कमाई की गई है. इसी के साथ ही प्रत्येक वर्ष का पूरा विवरण मांगा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

3 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

12 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

54 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago