देश

Ayodhya: रामलला के दर्शन के लिए अब जा सकेंगे प्‍लेन से, अयोध्‍या के एयरपोर्ट पर 30 दिसम्बर को उतरेगी पहली फ्लाइट

Ayodhya: भगवान राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में जहां एक ओर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी चल रही है और 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है तो इसी बीच एक बड़ी खबर राम भक्तों के लिए सामने आ रही है. अब उनको अयोध्या पहुंचने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा वह आसानी से हवाई यात्रा के माध्यम से भी रामलला के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं. खबरों के मुताबिक, मर्यादा पुरूषोत्‍तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन कर तैयार हो चुका है. 30 दिसंबर को पहली उड़ान इस एयरपोर्ट पर दिल्‍ली से उतरेगी तो वहीं इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण भी करेंगे.

बता दें कि अयोध्या के लिए पहली उड़ान शुरू करने का ये सौभाग्यशाली मौका इंडिगो एयरलाइन्स को मिला है. 30 दिसम्बर को राष्ट्रीय राजधानी से अयोध्या हवाई अड्डे के लिए इंडिगो उद्घाटन उड़ान का परिचालन करेगी और 6 जनवरी से कंपनी की वाणिज्यिक सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी. इस सम्बंध में इंडिगो की ओर से बुधवार को एक बयान जारी किया गया है और इसके बारे में जानकारी दी गई है. इंडिगो की ओर से बताया गया है कि 6 जनवरी, 2024 से दिल्ली और अयोध्या के बीच सीधी उड़ान के लिए वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा. उसके बाद बाद 11 जनवरी, 2024 से अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ानों का परिचालन शुरू किया जाएगा. इंडिगो ने एक बयान में जानकारी दी है कि, दिल्ली से उद्घाटन उड़ान 30 दिसंबर, 2023 को अयोध्या पहुंचेगी. इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली और अहमदाबाद-अयोध्या को जोड़ने वाली नई उड़ानें अयोध्या को देश के विमानन मानचित्र पर ले आएंगी.

ये भी पढ़ें- Varanasi: भव्य काशी विश्वनाथ धाम के 2 वर्ष हुए पूरे, बने कई कीर्तिमान, सोने-चांदी के साथ आया 100 करोड़ का रिकॉर्ड चढ़ावा

पीएम करेंगे उद्घाटन

एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया को बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे. इस मौके पर पीएम करीब 18 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास भी करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन, रेल विभाग और एएआई जुटा हुआ है. तो वहीं जल्द ही प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर अधिकृत सूचना जारी होगी.

22 जनवरी को है उद्घाटन

बता दें कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन है और इसी दिन रामलला को मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा. इसके लिए 16 जनवरी से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में तमाम तैयारियां चल रही हैं तो वहीं देश-विदेश के आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर भी अयोध्या में बंदोबस्त किया जा रहा है. इसी क्रम में हवाई यात्रा शुरू होने पर भक्तों को खास राहत मिलेगी. देश-विदेश से आने वाले भक्तों को खास सुविधा भी मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

9 minutes ago

‘आई लव यू बेटा…!’मंच पर चप्पलकांड के बाद भी खेसारी का दिल जीतने वाला अंदाज, वायरल हुआ VIDEO

बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…

30 minutes ago

‘हमारी मर्जी के खिलाफ क्यों की शादी?’ नासिक में दुल्हन के रिश्तेदारों का खूनी तांडव, मची चीख-पुकार

Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…

34 minutes ago

भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, राधे- गोविंद नाम जाप करते हुए वीडियो वायरल

Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…

38 minutes ago

‘प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य ही कांग्रेस को हराने के लिए काफी’, खड़गे के बयान पर बोलीं शायना एनसी

शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को…

49 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

58 minutes ago