Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Greater Noida: नशा तस्करों पर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कसा शिकंजा, छापेमारी में आधा दर्जन तस्कर गिरफ्तार, 80 किलो गांजा बरामद

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो युवकों को 80 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया.

सांकेतिक फोटो

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो युवकों को 80 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया. इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों से मादक पदार्थ बेचने के आरोप में आधा दर्जन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है.

गांजा बेचने जा रहे थे तस्कर

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के कार्यालय ने बताया कि बीटा-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा और उनके दल ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज सुबह हौंडा चौक के पास से दो गांजा तस्करों राजेश तथा सुभाष को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी एक स्विफ्ट कार में करीब 80 किलो गांजे को बेचने जा रहे थे.

तस्करों के खिलाफ पुलिस चला रही अभियान

बीटा-2 पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस गिरफ्तारी के अलावा बीटा-दो थाने के पुलिस दल ने बीती रात चुनु और अमित को भी दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की. नोएडा सेक्टर-63 के पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि एक अन्य घटना में जितेंद्र नामक युवक को बीती रात पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें- बजरंग दल को सिमी की तरह खतरनाक मानते थे दिग्विजय सिंह, बैन करने की सिफारिश की थी, अब हृदय परिवर्तन के पीछे कमलनाथ तो नहीं…

शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इसी सेक्टर में नरेंद्र नामक युवक को 110 पव्वे अवैध शराब बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब के 61 पव्वे सहित रामकिशोर को गिरफ्तार किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest