नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बिहार के बक्सर को जोड़ने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है. गाजीपुर को बक्सर से जोड़ने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए 618 करोड़ लागत की स्वीकृति मिल गई है. 17 किमी लंबा यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा. इसके एक्सप्रेसवे के बन जाने से लखनऊ से पटना सीधे जुड़ जाएगा.
इससे पहले एक्सप्रेसवे फेज-1 हृदयपुर से शाहपुर खंड के फोरलेन निर्माण के लिए 1706.41 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है. नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. कहा है कि इसके बनने से समूचे क्षेत्र का विकास होगा. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया व बिहार तक जोड़ने में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का काफी महत्वपूर्ण योगदान होगा.
सरकार ने वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बलिया और बिहार को जोड़ने के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी है. एक्सप्रेस-वे के दो रूट होंगे. उत्तर प्रदेश जिले के करीमुद्दीनपुर से एक रूट बलिया को जाएगा और दूसरा भरौली होते हुए बिहार जिले को बक्सर से जोड़ेगा. बलिया और गाजीपुर जिले में जमीन बैनामा के लिए एनएचएआई ने पहले ही 500 करोड़ जारी किया था. इसके बाद जिला प्रशासन ने जमीन बैनामा शुरू कर दिया था. इस बीच 400 आपत्तियां आयीं है. फिर राजस्व ने ज्वाइंट मेजरमेंट सर्वे रिपोर्ट तैयार कर यूपीडा को भेज दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…