देश

Gujarat Election Phase 1 Voting: गुजरात चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 56.88% मतदान

Gujarat Elections First Phase Voting Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान हो गया है. चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक 56.88% मतदान दर्ज़ किया गया है. इस चुनाव में 788 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान केंद्रों पर सुबसे से मतदाताओं की कतारें दिखाई दे रही हैं. कई उम्मीदवारों ने भी सुबह-सुबह मतदान किया. राजकोट में बीजेपी की उम्मीदवार रिवाबा जडेजा ने वोट डाला. वह जामनगर उत्तर से चुनाव लड़ रही हैं.

राजकोट, सुरेंद्रनगर, कच्छ, मोरबी, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी और वलसाड की सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोटिंग शुरू होने से पहले सभी से मतदान करने की अपील की और कहा, “आज गुजरात चुनाव का पहला चरण है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं.”

ये भी पढ़ें: Gujarat Elections: गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान, मैदान में 788 उम्मीदवार, जानिए पूरा लेखा-जोखा

पहले चरण में 2.39 करोड़ वोटर्स

पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर कुल 788 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा हैं. पहले चरण के मतदान के लिए 25393 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. पहले चरण में कुल मतदाता 2,39,56,817 हैं, जो इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिनमें पुरुष मतदाता 1,24,22,518, महिला मतदाता 1,15,33,797 और थर्ड जेंडर मतदाता 503 हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

22 minutes ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

31 minutes ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

59 minutes ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

2 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

2 hours ago