दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
Punjab News: पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है. भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्हें एक साल पहले ही इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अभी सुनील जाखड़ का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है. बहरहाल, उनके इस्तीफे की खबर आने के बाद पंजाब BJP में हलचल शुरू हो गई है. कांग्रेस के लिए ये खबर एक मौके की तरह है, उसके नेता अब भाजपा पर तंज कस रहे हैं.
दूसरी ओर पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी अनिल सरीन का बयान आया है. अनिल का कहना है कि सुनील जाखड़ ने इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि यह तो महज अफवाह फैलाई गई है.
2022 में CM न बनाने पर छोड़ी थी कांग्रेस पार्टी
बता दें कि सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे. उन्होंने 14 मई को 2022 को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. उसके बाद 19 मई को उन्होंने भाजपा जॉइन की थी. दिल्ली में उन्हें भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी जॉइन कराई थी. जाखड़ के कांग्रेस छोड़ने की वजह पार्टी से नाराजगी थी, क्योंकि जब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM की कुर्सी से हटाया तो जाखड़ का नाम CM की रेस में था. हालांकि, जाखड़ को CM नहीं बनाया गया. उनकी जगह चरणजीत चन्नी को CM बना दिया गया था.
— भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…