Categories: देश

Gujarat: भूपेंद्र पटेल आज लेंगे सीएम पद की शपथ, अल्पेश ठाकोर समेत इन नेताओं को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

Bhupendra Patel Oath Taking Ceremony: भूपेंद्र पटेल सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार दूसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे. भूपेंद्र पटेल दोपहर 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में शपथ लेंगे. बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी पूरी कर ली है. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

गुजरात (Gujarat) विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर को आए थे, जिसमें बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था. इसके बाद भूपेंद्र पटेल ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अपने कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. सोमवार को भूपेंद्र पटेल के साथ उनके कैबिनेट में शामिल होने वाले कुछ चेहरे भी मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं.

इन चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

बीजेपी नए और अनुभवी चेहरों के कॉम्बिनेशन को लेकर चलना चाहती है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस से बीजेपी में आकर चुनाव जीतने वाले अल्पेश ठाकोर को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. इसके अलावा आदिवासी नेताओं गणपत वासावा और नरेश पटेल को भी कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने की संभावना है. जबकि हर्ष सांघवी दूसरी बार कैबिनेट में जगह पा सकते हैं. वे लगातार अपने काम को लेकर चर्चाओं में रहे हैं. इनके अलावा शंकर चौधरी को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है. वे आनंदीबेन पटेल सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Gujarat CM Bhupendra Patel: सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, फिर बिल्डर से CM तक का सफर, जानें भूपेंद्र पटेल कितनी संपत्ति के हैं मालिक

गुजरात (Gujarat) में शनिवार को बीजेपी की विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लग गई. बैठक में बीजेपी विधायक कनु देसाई ने भूपेन्द्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर सर्वसम्मति से विधायकों ने मुहर लगाई. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

बीजेपी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

2022 के गुजरात (Gujarat) विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र पटेल ने घाटलोदिया सीट से चुनाव लड़ा और 1.92 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इस चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. पार्टी ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की, जो गुजरात में 62 सालों के इतिहास में एक रिकॉर्ड है. वहीं, इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी 17 सीटों तक सिमट कर रह गई. जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

34 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago