देश

Gujarat Election Results: जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया- गुजरात की प्रचंड जीत पर बोले पीएम मोदी

PM Narendra Modi: गुजरात के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल कर ली है. बीजेपी की रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली कार्यालय से अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. बीजेपी ने गुजरात चुनाव में अब तक की रिकॉर्ड जीत हासिल की है. बीजेपी ने 156 विधानसभा सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है.

भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में नरेंद्र में पूरी ताकत लगा दी ताकि भूपेंद्र जीत सके और सारे रिकॉर्ड तोड़ सके. बता दें कि गुजरात चुनाव से पहले चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नरेंद्र के लिए भूपेंद्र को जिताना है और सारे रिकॉर्ड तोड़ने हैं.

जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने में रिकॉर्ड किया- पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया. गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश बीजेपी को देकर प्रदेश के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है. जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर बीजेपी को वोट दिया है. आगे प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, क्योंकि बीजेपी हर सुविधा को प्रत्येक गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार तक जल्द से जल्द पहुंचाना चाहती है. लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, क्योंकि भाजपा देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है.

ये भी पढ़ें-  Himachal Results: पीएम मोदी ने फोन कर पर्चा वापस लेने को कहा- दावा करने वाले BJP के बागी का क्या रहा हाल? जानिए

युवाओं पर पीएम ने क्या कहा ?

पीएम मोदी ने युवाओं को लेकर कहा कि युवा तभी वोट देते हैं जब उन्हें भरोसा होता है और सरकार का काम प्रत्यक्ष नजर आता है. आज युवाओं ने जब बीजेपी को भारी संख्या में वोट दिया है तो इसके पीछे का संदेश बहुत स्पष्ट है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा, परखा और उस पर भरोसा किया है.बीजेपी आज जहां भी पहुंची है ऐसे ही नहीं पहुंची है. जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए परिवार के परिवार खपते रहे, तब जाकर ये दल बना है, तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं. बीजेपी के लिए लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago