Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gujarat Election Results: जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया- गुजरात की प्रचंड जीत पर बोले पीएम मोदी

PM Narendra Modi: गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में नरेंद्र में पूरी ताकत लगा दी ताकि भूपेंद्र जीत सके और सारे रिकॉर्ड तोड़ सके.

PM NARENDRA MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-ट्विटर)

PM Narendra Modi: गुजरात के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल कर ली है. बीजेपी की रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली कार्यालय से अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. बीजेपी ने गुजरात चुनाव में अब तक की रिकॉर्ड जीत हासिल की है. बीजेपी ने 156 विधानसभा सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है.

भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में नरेंद्र में पूरी ताकत लगा दी ताकि भूपेंद्र जीत सके और सारे रिकॉर्ड तोड़ सके. बता दें कि गुजरात चुनाव से पहले चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नरेंद्र के लिए भूपेंद्र को जिताना है और सारे रिकॉर्ड तोड़ने हैं.

जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने में रिकॉर्ड किया- पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया. गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश बीजेपी को देकर प्रदेश के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है. जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर बीजेपी को वोट दिया है. आगे प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, क्योंकि बीजेपी हर सुविधा को प्रत्येक गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार तक जल्द से जल्द पहुंचाना चाहती है. लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, क्योंकि भाजपा देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है.

ये भी पढ़ें-  Himachal Results: पीएम मोदी ने फोन कर पर्चा वापस लेने को कहा- दावा करने वाले BJP के बागी का क्या रहा हाल? जानिए

युवाओं पर पीएम ने क्या कहा ?

पीएम मोदी ने युवाओं को लेकर कहा कि युवा तभी वोट देते हैं जब उन्हें भरोसा होता है और सरकार का काम प्रत्यक्ष नजर आता है. आज युवाओं ने जब बीजेपी को भारी संख्या में वोट दिया है तो इसके पीछे का संदेश बहुत स्पष्ट है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा, परखा और उस पर भरोसा किया है.बीजेपी आज जहां भी पहुंची है ऐसे ही नहीं पहुंची है. जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए परिवार के परिवार खपते रहे, तब जाकर ये दल बना है, तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं. बीजेपी के लिए लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन खपा दिया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest