देश

Gujarat Election: इस नन्ही बच्ची ने अपनी कविता से पीएम मोदी को बनाया अपना फैन, देखें VIDEO

गुजरात  चुनाव के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैदान में उतरते ही एक बार सियासी जंग शुरु हो गई. प्रधानमंत्री मोदी ने कल सुरेंद्रनगर में चुनाव प्रचार किया था. इस दौरान सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची के साथ पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छोटी बच्ची बीजेपी का दुपट्टे पहने हुए और पीएम उस पर अपना ऑटोग्राफ देते हैं. बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को ट्वीट किया है. वीडियो में पीएम मोदी और छोटी बच्ची दोनों बीजेपी का प्रचार करते हुए दिख रहे हैं.

वीडियो में बच्ची अपनी कविता के जरिए एक संदेश भी दे रही हैं जिसमें वो गुजरात के विकास की बारे में बता रही हैं. वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि वो बोल रही है.”गुजरातियों के दिमाग का विकास। “बीजेपी हमें बचाएगी, बीजेपी फिर आएगी.” इस वीडियो पर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब चुनाव में छोटे बच्चों का इस्तेमाल नहीं हो रहा.

बच्ची ने कविता जरिए दिया संदेश

इस वीडियो में बच्ची लगातार बीजेपी के विकास कार्यों का जिक्र करती है. वो अयोध्या में राम मंदिर, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी सहित कई मुद्दों पर बोलती ही चली जाती है और बीजेपी की कई उपलब्धियों के बारे में बताती है. साथ ही पीएम मोदी भी इस छोटी बच्ची के बारे में ध्यानपूर्वक सुनते हैं. फिर वो उस बच्ची की खूब तारीफ करते हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरा

बीजेपी ने जब इस वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया तो ये खूब वायरल होने लगा. जिसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता और कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा है. उन्होने ट्वीट कर लिखा,”’यह होता है बच्चों का इस्तेमाल राजनीति में  प्रधानमंत्री मोदी छोटी बच्ची का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए कर रहे हैं. ‘इसके साथ ही उन्‍होंने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग पर भी तंज कसते हुए लिखा है कि क्‍या आप कुंभकर्ण की नींद सो रहे हैं क्‍या? उन्‍होंने ये भी लिखा कि ‘अब नहीं लिखेंगे चुनाव आयोग को खरे?’

बता दें कि इससे पहले जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में छोटे बच्चों के साथ खूब वीडियो वायरल हुए थे. जिसके बाद बीजेपी की तरफ से उन पर निशाना साधा था, और कहा था कि बच्चा बच्चों का राजनीति के लिए इस्तेमाल हो रहा है. जिस पर आयोग ने भी संज्ञान लिया था. इसके बाद जब पीएम मोदी का वीडियो बच्ची के साथ वायरल हो रहा है तो कांग्रेस ने फिर चुनाव आयोग को घेरना शुरू कर दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago