Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gujarat Election: इस नन्ही बच्ची ने अपनी कविता से पीएम मोदी को बनाया अपना फैन, देखें VIDEO

गुजरात चुनाव में पीएम मोदी का एक छोटी बच्ची के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें छोटी बच्ची कविता के जरिए संदेश दे रही हैं और बीजेपी के विकास कार्यों के बारे में बता रही हैं लेकिन कांग्रेस ने इस निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब चुनाव में छोटे बच्चों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है.

gujarat election

गुजरात चुनाव में पीएम मोदी का छोटी बच्ची के साथ वीडियो वायरल

गुजरात  चुनाव के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैदान में उतरते ही एक बार सियासी जंग शुरु हो गई. प्रधानमंत्री मोदी ने कल सुरेंद्रनगर में चुनाव प्रचार किया था. इस दौरान सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची के साथ पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छोटी बच्ची बीजेपी का दुपट्टे पहने हुए और पीएम उस पर अपना ऑटोग्राफ देते हैं. बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को ट्वीट किया है. वीडियो में पीएम मोदी और छोटी बच्ची दोनों बीजेपी का प्रचार करते हुए दिख रहे हैं.

वीडियो में बच्ची अपनी कविता के जरिए एक संदेश भी दे रही हैं जिसमें वो गुजरात के विकास की बारे में बता रही हैं. वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि वो बोल रही है.”गुजरातियों के दिमाग का विकास। “बीजेपी हमें बचाएगी, बीजेपी फिर आएगी.” इस वीडियो पर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब चुनाव में छोटे बच्चों का इस्तेमाल नहीं हो रहा.

बच्ची ने कविता जरिए दिया संदेश

इस वीडियो में बच्ची लगातार बीजेपी के विकास कार्यों का जिक्र करती है. वो अयोध्या में राम मंदिर, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी सहित कई मुद्दों पर बोलती ही चली जाती है और बीजेपी की कई उपलब्धियों के बारे में बताती है. साथ ही पीएम मोदी भी इस छोटी बच्ची के बारे में ध्यानपूर्वक सुनते हैं. फिर वो उस बच्ची की खूब तारीफ करते हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरा

बीजेपी ने जब इस वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया तो ये खूब वायरल होने लगा. जिसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता और कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा है. उन्होने ट्वीट कर लिखा,”’यह होता है बच्चों का इस्तेमाल राजनीति में  प्रधानमंत्री मोदी छोटी बच्ची का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए कर रहे हैं. ‘इसके साथ ही उन्‍होंने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग पर भी तंज कसते हुए लिखा है कि क्‍या आप कुंभकर्ण की नींद सो रहे हैं क्‍या? उन्‍होंने ये भी लिखा कि ‘अब नहीं लिखेंगे चुनाव आयोग को खरे?’

बता दें कि इससे पहले जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में छोटे बच्चों के साथ खूब वीडियो वायरल हुए थे. जिसके बाद बीजेपी की तरफ से उन पर निशाना साधा था, और कहा था कि बच्चा बच्चों का राजनीति के लिए इस्तेमाल हो रहा है. जिस पर आयोग ने भी संज्ञान लिया था. इसके बाद जब पीएम मोदी का वीडियो बच्ची के साथ वायरल हो रहा है तो कांग्रेस ने फिर चुनाव आयोग को घेरना शुरू कर दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital