यूटिलिटी

4 महीनों के अंदर निपटा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका PAN कार्ड!

पैन कार्ड उन दास्तावेजों में से एक है जो कि लोगों की फाइनेंशियल एक्टिविटी के टाइम काफी अहम माना जाता है. पैन कार्ड के हेल्प से इनकम टैक्स (Income Tax) दाखिल किया जा सकता है. पैन कार्ड आयकर विभाग के जरिए जारी किया जाता है. और सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है. पैन कार्ड व्यक्तियों और संस्थाओं के जरिए टैक्स चोरी को रोकने के लिए जारी किया गया है क्योंकि यह किसी विशेष व्यक्ति या संस्था के जरिए किए गए सभी वित्तीय लेनदेन को रिकॉर्ड रखता है. जो भी भारतीय नागरिक है वो पैन कार्ड (PAN Card) के लिए अप्लाई कर सकता है.

पैन कार्ड और आधार लिंक

इनकम टैक्स विभाग ने एक अहम जानकारी साक्षा की है. दरअसल, पिछले काफी समय से लोगों को पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. ऐसे पैन कार्ड धारक जिन्होंने अभी तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है उनके पास कुछ महीनों का वक्त है फौरन अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा लें.

आखिरी तारीख

इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट करते हुए जानकारी शेयर की है, ‘आयकर अधिनियम, 1961 के मुताबिक, पैन को आधार से लिंक करने की अंतिम तिथि, उन सभी पैन धारकों के लिए जो छूट की श्रेणी में नहीं हैं, 31 मार्च 2023 तय की गई है. पैन को आधार से लिंक न करने पर पैन निष्क्रिय कर दिया जाएगा.’ ऐसे में पैन कार्ड को बंद (Inactive) होने से बचाने के लिए उसे आधार कार्ड से लिंक करवा लें. इसके लिए करीब 4 महीनों का समय और है.

आधार से करें लिंक

इसके साथ ही इनकम टैक्स विभाग ने  बताया है कि वे सभी पैन धारक जो 11 मई, 2017 की अधिसूचना संख्या 37/2017 के अनुसार छूट की श्रेणी के अंतगर्त
शामिल नहीं हैं और जिन्होंने अब तक अपने आधार को अपने पैन के साथ लिंक नहीं करवाया है, उनसे अनुरोध किया जाता है कि वो जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा लें. बता दें कि www.incometax.gov.in पर 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान कर पैन को एक मान्य आधार कार्ड के साथ लिंक कर सकते है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

एक प्रेम कथा, एक दिव्य श्राप और मुक्ति की तलाश: जया एकादशी की पौराणिक गाथा

जया एकादशी की पौराणिक कथा में जानिए स्वर्ग के दो दिव्य प्रेमियों माल्यवान और पुष्पवती…

6 minutes ago

Shattila Ekadashi: जब सब कुछ अर्पित करने के बाद भी अधूरी रह गई एक जरूरी चीज – षटतिला एकादशी की प्रेरक सीख

षटतिला एकादशी के धार्मिक महत्व, एक भक्त महिला की पौराणिक कथा, तिल के छह प्रकार…

13 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

पीएम मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों के नेतृत्व अनुभवों से सीख…

28 minutes ago

पौष पुत्रदा एकादशी: महत्व, पूजा विधि और राजा सुकेतुमान के संकल्प की पौराणिक कथा

पौष पुत्रदा एकादशी के धार्मिक महत्व, राजा सुकेतुमान और रानी शैव्या की पौराणिक कथा, भगवान…

39 minutes ago

‘सभी का जीवन सूर्यदेव की कृपा से आलोकित हो’, पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित…

43 minutes ago

सफला एकादशी: सब कुछ गंवा देने वाले राजकुमार की कहानी, जानिए कैसे एक पावन दिन बना उद्धार का प्रतीक

सफला एकादशी की पौराणिक कथा में जानिए राजकुमार लुंपक की कहानी- कैसे अनजाने में किए…

53 minutes ago