देश

BJP Manifesto for Gujarat: 5 साल में 20 लाख नौकरियां, छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी… बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र

Gujarat Elections BJP Manifesto: भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है. संकल्प पत्र जारी करते वक़्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीएम भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद थे. बीजेपी ने संकल्प पत्र में रोजगार पर फोकस करते हुए 5 सालों में 20 लाख नौकरियां देने का वादा किया है.

आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक का हेल्थ कवरेज

जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करने के दौरान कहा, ‘आयुष्मान भारत योजना के तहत जो 5 लाख तक का हेल्थ कवरेज मिल रहा है उसे 10 लाख का किया जायेगा. मुख्यमंत्री के फ्री डायग्नोस्टिक स्कीम के तहत दो कार्पस भी बनाया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को हर किस्म के डायग्नोसिस को मुक्त करेगा’.25 हजार करोड़ रुपए खर्च करके ”इरीगेशन की फैसिलिटी” को सुजलाम सुफलाम योजना के तहत आगे बढाया जायेगा. इसके अलावा साउथ गुजरात में और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क स्थापित होगा. मानव गरिमा के लिए भाजपा सरकार ने काम किया है. महिलाओं के लिए इज्जत घर बना कर दिया है. हमने जो कहा है वह करके दिया है.हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री  जी ने कहा है कि संविधान ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है, उस पर चलना और उसे संभाल कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है’’.

ये भी पढ़ें: Gujarat elections: क्या विरामगाम को बीजेपी की झोली में डाल पाएंगे ‘लोकल ब्वॉय’ हार्दिक पटेल? 10 सालों से कांग्रेस का है यहां दबदबा

क्या है भाजपा के संकल्प पत्र में

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत जो पांच लाख का हेल्थ कवरेज मिल रहा था उसे दस लाख तक करने का वादा किया गया है.
  • मुख्यमंत्री के फ्री डायग्नोस्टिक स्कीम के तहत दो कार्पस भी बनाया जाएगा.
  • 25 हजार करोड़ की लागत से ”इरीगेशन की फैसिलिटी” को सुजलाम सुफलाम योजना के तहत आगे बढ़ाना.
  • गुजरात में और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क स्थापित करना.
  • गौशाला को मजबूत करने के लिए 500 करोड़ अतरिक्त खर्च किया जायेगा.
  • भारत का पहला ब्लू इकोनॉमी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाना.
  • बीजेपी ने 5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का वादा किया है.
  • साथ ही छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा भी किया गया है.

भाजपा से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर जनता से कई लुभावने वादे किए हैं. कांग्रेस ने गुजरात की जनता से वादा किया है कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो सबसे पहले नरेन्द्र मोदी स्टेडियम का नाम बदल देंगे. लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेंगे. दूसरी ओर आम आदमी पार्टी फ्री बिजली और पानी देने की बात कर चुकी है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

34 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

1 hour ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

2 hours ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago