यूटिलिटी

FD Rates: इन बैंकों ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें, महंगाई के दौर में सीनियर सिटिजन्स को मिलेंगे ये फायदे

Latest Bank Fixed Deposit Interest rate for Senior Citizens: पिछले कुछ महीनों से बैंक अपने ग्राहकों और सीनियर सिटिजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रही हैं. इस हफ्ते डीबीएस बैंक (DBS Bank) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर में बढ़ेतरी की है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नई ब्याज दरें 25 नवंबर से लागू कर दी गई है. पब्लिक सेक्टर का बैंक यूबीआई अपने आम ग्राहकों को 800 दिन और 3 साल की अवधि में मैच्योर होने वाले एफडी पर 7.3% तक का ब्याज का फायदा दे रही है. वहीं अपने सीनियर सिटिजन ग्राहकों को समान अवधि वाले एफडी पर बैंक 0.5% बढ़ाकर ब्याज का लाभ दे रही है.

डीबीएस बैंक (DBS Bank) ने अपने सीनियर सिटिजन ग्राहकों के लिए 600 दिन में मैच्योर होने वाले एफडी पर आम डिपॉजिटर के मुकाबले 0.75% अधिक ब्याज दर का लाभ दे रही है. 600 दिन की मैच्योरिटी वाले एफडी पर डीबीएस बैंक की ओर से सीनियर सिटिजन को फिलहाल 7.75% ब्याज दिया जा रहा है. 3 से 4 साल, 4 से 5 साल और उससे अधिक सालों में मैच्योर होने वाले एफडी पर बैंक अपने सीनियर सिटिजन ग्राहकों को 7% का लाभ दे रहा है. बैंक की नई एफडी दरें 18 नवंबर 2022 से लागू की गई है.

ये भी पढ़ें- Yes Bank: 1 दिसंबर से नहीं मिलेगी यस बैंक की यह सर्विस, जानें और क्या हैं विकल्प

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)

इसी बीच उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) भी अपने सीनियर सिटिजन ग्राहकों को एफडी पर 8.75% का ब्याज दे रहा है. वहीं युनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) के एफडी पर सीनियर सिटिजन को 9% का लाभ मिल रहा है. हाल ही के दिनों में कई बैंकों ने सीनियर सिटिजन के लिए एफडी ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें- KYC Update : PNB कस्टमर्स इस तारीख तक निपटा लें यें जरूरी काम, वरना बंद हो जाएगा आपका अकाउंट

आरबीएल बैंक (RBL Bank)

आरबीएल बैंक भी अपने सीनियर सिटिजन ग्राहकों को एफडी पर 7.75% ब्याज का लाभ दे रहा है. इस दर पर आपको रिटर्न पाने के लिए 60 साल से अधिक आयु का होना जरूरी है और ग्राहकों को 725 दिनों में मैच्योर होने वाले वाले एफडी प्लान में निवेश करना होगा.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

16 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

29 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

2 hours ago