ग्वालियर नगर निगम में काम करता था कर्मचारी.
Gwalior Fraud Employee exposed before retirement: एमपी के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्थित नगर निगम में एक कर्मचारी 43 साल तक नौकरी करता रहा. ऐसे में धीरे-धीरे रिटायरमेंट का समय नजदीक आ रहा था. लेकिन इससे पहले ही एक शिकायत के बाद हुई जांच से उनकी पोल खुल गई. शिकायत के बाद हुई जांच में यह खुलासा हुआ कि 43 साल पहले जो मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल की गई थी, वह फर्जी थी.
जानकारी के अनुसार ग्वालियर नगर निगम में कैलाश कुशवाह ग्रेड-3 के कर्मचारी है. मामले को लेकर अब कुशवाह के खिलाफ यूनिवर्सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है. मुरैना निवासी कैलाश कुशवाह ने अपने भाई रणेंद्र कुशवाह की मार्कशीट का इस्तेमाल कर ग्वालियर निगम में 1981 में नौकरी पा ली. इसके बाद कुशवाहा 43 साल तक आराम से नौकरी करते रहे.
मुरैना के ही अशोक कुशवाह ने जब इस मामले की शिकायत की तो कैलाश के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई. इसके बाद अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि कैलाश ने जिस मार्कशीट का उपयोग कर नौकरी हासिल की थी वह तो उसके भाई रणेंद्र कुशवाह की थी.
यह भी पढ़ेंः जल्द अयोध्या में घर बनवाएंगे Amitabh Bachchan, सिर्फ 15 मिनट दूर होगा राम मंदिर
फर्जीवाड़े का खुलसा होने के बाद कैलाश को अगस्त 2023 में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया. बता दें कि कैलाश के भाई रणेंद्र भी सरकारी सेवा में हैं. वे राज्य पावर लूम बुनकर सहकारी शाखा में कार्यरत है. फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद से ही विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…