वीरभद्र मंदिर में पूजा अर्चना करते पीएम मोदी.
PM Narendra Modi Andhra Pradesh Visit Update: पीएम नरेंद्र मोदी आज आंध्रप्रदेश और केरल के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने 486 साल पुराने वीरभद्र मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर में पीएम ने राम का भजन भी गाया. पीएम वीरभद्र मंदिर के बाद सत्यसाई जिले के पलासमुद्रम पहुंचे. यहां उन्होंने एकेडमी ऑफ कस्टम, इनडायरेक्ट टैक्स का उद्घाटन किया.
बता दें कि आंध्रप्रदेश के लेपाक्षी में स्थित वीरभद्र मंदिर करीब 486 साल पुराना है. इस मंदिर में कुल 70 खंभे हैं. हैरानी की बात यह है कि इनमें से एक भी खंभा जमीन से नहीं जुड़ा है. यानी 70 खंभे हवा में लटके हुए हैं. रामायण में भी इस जगह का खास महत्व है. माता सीता को जब रावण अपहरण करके ले जा रहा था तब पक्षीराज जटायु ने रावण से युद्ध किया था.
हालांकि जटायु राज तो रावण से लोहा लेते हुए जमीन पर गिर पड़े. लेकिन उन्होंने ही राम-लक्ष्मण को बताया था कि रावण सीता का हरण कर उसे दक्षिण की ओर ले गया है. पीएम मोदी ने आंध्रप्रदेश में NACIN सेंटर का भी उद्घाटन किया. इस सेंटर में IRS अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. ऐसे में अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण से जुड़ा यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा संस्थान होगा. इससे पहले 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भूमि पूजन किया था.
बता दें कि पीएम मोदी का पिछले 15 दिनों में यह तीसरा दक्षिण दौरा था. इससे पहले पीएम साल की शुरुआत में 2 जनवरी को केरल-तमिलनाडु और लक्षद्वीप के दौरे पर थे. वहीं 12 जनवरी को वे महाराष्ट्र के नासिक गए थे. यहां उन्होंने कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. इस दौरान पीएम ने दक्षिण की गंगा गोदावरी की पूजा अर्चना की थी.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…