देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, पत्रकारों को दी कुछ नया करने की सीख

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय का आज जन्मदिन है. इस मौके पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने नोएडा स्थित भारत एक्सप्रेस के मुख्यालय में सभी मीडियाकर्मियों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों को संबोधित भी किया और कई महत्वपूर्ण बातें कहीं. उन्होंने पत्रकारों से प्रत्येक दिन नए काम करने या कुछ नया पढ़ने या सीखने की सलाह दी.

पत्रकारों को संबोधित करते हुए चेयरमैन उपेन्द्र राय ने कहा कि “हमारे जीवन के दो सिरे हैं. एक जब हम पैदा होते हैं, वो हमारे कंट्रोल में नहीं हैं. ये किसी मानव को नहीं पता होता है. दूसरा जब हम जीवन के एक-एक पल को जीते हुए जीवन से विदा लेते हैं. अब वो कहां होगी, कब होगी, कैसे होगी, किन परिस्थितियों में होगी, इसे कोई नहीं जानता है. जन्म और मृत्यु पर हमारा कोई अधिकार नहीं है. अब बचता है जीवन के बीच का कालखंड, जिसे हम लम्हा-लम्हा करके जीते हैं. ऐसा लगता है कि हम कुछ कर रहे हैं लेकिन हम नहीं कर रहे होते हैं. अब कोई कहेगा कि फिर हम क्या करें, चादर ओढ़कर सो जाएं, तो ये भी आपके हाथों में नहीं है.”

गाजीपुर के शेरपुर गांव में हुआ था जन्म

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय का जन्म बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस (काशी) से सटे गाजीपुर जिले के शेरपुर गांव में 16 जनवरी 1982 को हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव शेरपुर से की और इंटरमीडिएट मोहम्मदाबाद से किया. आगे की पढ़ाई उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की.

पत्रकारिता जगत की जानी-मानी हस्ती हैं उपेंद्र राय

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल पिछले एक साल से खबरों की दुनिया में तहलका मचा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत की जानी-मानी हस्ती हैं और उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिल रही है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में लोगों तक सभी खबरें पहुंचा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 minute ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

5 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

20 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

31 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

31 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

42 minutes ago