देश

नौकरी के बदले छात्राओं से सेक्स की डिमांड, आरोपी अधिकारी बर्खास्त

Government officer demand Sexual Favor to Girl for job: एमपी के ग्वालियर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स लड़कियों को नौकरी दिलाने के बदले सेक्स की डिमांड कर रहा था. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बीज विकास निगम में प्रोडक्शन असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं. आरोपी का नाम संजीव कुमार है.

यह भी पढ़ेंः ग्वालियर में फर्जी मार्कशीट लगाकर 43 साल नौकरी करता रहा कर्मचारी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस मंगलवार को आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर ग्वालियर लाई. जानकारी के अनुसार संजीव ने तीन लड़कियों को नौकरी के बदले एक रात रंगीन करने की बात कही थी. मामले में रीवा निवासी छात्रा ने ग्वालियर पुलिस को शिकायत की थी. इसके बाद ग्वालियर पुलिस की अपराध शाखा ने युवक को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

इधर आरोपी संजीव कुमार को नौकरी से बर्खास्त करने के लिए बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं. मामले में एसपी ऋषिकेश मीणा ने कहा कि संजीव को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा. संजीव कुमार के विभाग से भी जानकारी मांगी जा रही है. रीवा निवासी छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने 486 साल पुराने वीरभद्र मंदिर में की पूजा, जानें क्यों खास हैं आंध्र का लेपाक्षी मंदिर

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

12 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

26 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

39 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago