देश

Gyanvapi case : सुप्रीम कोर्ट ने ‘शिवलिंग’ को संरक्षित रखने का आदेश बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने आज  ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई करते हुए शिवलिंग’ को संरक्षित रखने का आदेश बरकरार रखा हैं. साथ ही इस मामले पर हिंदू पक्ष को तीन हफ्ते का समय भी दिया है.

ज्ञानवापी केस में आज सुप्रीम कोर्ट और वाराणसी जिला कोर्ट में सुनवाई हुई. जहां वाराणसी फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने मामले को टालते हुए 5 दिसंबर को अगली सुनवाई की तारीख तय की है. वहीं सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड की 3 जजों की पीठ ने  सुनवाई करते हुए  ज्ञानवापी मस्जिद परिसर वाराणसी मिले ‘शिवलिंग’ की संरक्षण के मामले में कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि,  अगले आदेश तक इसका संरक्षण बढ़ाया जाए.

शिवलिगं का संरक्षण जारी रखने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट से आज ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई करने से पहले भी सर्वे के दौरान खोजे गए शिवलिंग’ के संरक्षण का आदेश दिया था. इस फैसले को बरकरार रखते हुए CJI डीवाई चंद्रचूड की 3 जजों की बेंच ने आज इस मामले पर सुनवाई करते हुए इस फैसले को बरकरार रखा है. सर्वोच्च अदालत ने शिवलिंग के संरक्षण की समय सीमा को 12 नवंबर तक बढ़ाए जाने वाली याचिका पर यह फैसला सुनाया है.

गौरतलब है कि हिंदू पक्ष की तरफ से इस मामले में वकील विष्णु शंकर जैन ने गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने इस केस का उल्लेख करते हुए याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी.

हिंदू पक्ष को 3 हफ्ते का दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने आज ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई करते हुए हिंदू पक्ष को जवाब देने के लिए 3 हफ्तों का वक्त दिया है.  सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्षों को ज्ञानवापी विवाद पर केस को मजबूत करने के लिए वाराणसी के जिला न्यायाधीश के समक्ष आवेदन करने की अनुमति दी.

 

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

47 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago