देश

Haldwani Violence Mastermind: उत्तराखंड में हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक धरा गया, जानिए- 15 दिन बाद कैसे हत्थे चढ़ा?

Haldwani Violence Mastermind Arrested: उत्तराखंड में हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार हो चुका है. उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई के डर से भागकर अब्दुल दिल्ली आ गया था. दिल्ली में उसे पुलिस ने शनिवार, 24 फरवरी को धर दबोचा. हालांकि, उसने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है. इस पर 27 फरवरी को सुनवाई होगी.

8 फरवरी को किया गया था पुलिस-प्रशासन पर हमला

गौरतलब हो कि बीते 8 फरवरी को उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक अवैध मदरसा को ढहाने के दौरान हिंसा भड़की थी. कट्टरपंथियों की भीड़ ने हल्द्वानी में बनभूलपुरा पुलिस थाने को घेरकर, पुलिसकर्मियों पर हमला किया था. उपद्रवियों ने पथराव करके थाने को आग लगा दी थी. इसके अलावा गैर—मुस्लिमों पर भी जानलेवा हमले किए गए थे. बिहार के एक हिंदू युवक को नोंचकर मार डाला गया था. बाद में पटरी के पास उसकी लाश मिली थी.

सरकार ने दिए थे दंगाइयों को गोली मारने के आदेश

उत्तराखंड सरकार ने हालात काबू करने के लिए दंगाइयों को घटनास्थल पर ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए थे. पुलिस की जांच में यह सामने आया था कि हिंसा के पीछे अब्दुल मलिक नामक चेहरा है. पुलिस ने उसे इस हिंसा का मास्टरमाइंड करार दिया. और, घटना के 15 दिन बाद अब पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़िए: हरियाणा हेड कांस्टेबल की हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी पिस्टल-कारतूस बरामद

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

2 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

8 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

24 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

38 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

38 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

41 minutes ago