Israel Hamas War
Israel Hamas War: जमीयत-ए-उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने रविवार को कतर में फिलिस्तीनी समूह हमास के नेतृत्व से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने इजरायल की आलोचना करते हुए मुस्लिम देशों से एकजुट होने का आग्रह किया. इसके बाद से हमास ने कश्मीर का राग अलापना शुरू कर दिया है. बता दें कि हमास ने पाकिस्तान को खुश करने के लिए अब कश्मीर को लेकर जहर उगला है. यहां तक की हमास के नंबर दो नेता खालिद मशाल ने कश्मीर की तुलना फिलिस्तानी से कर दी है.
मशाल ने जहर उगलते हुए कहा, ”कश्मीर और फिलिस्तीन में जारी अत्याचार मानवाधिकार अधिवक्ताओं के चेहरे पर एक तमाचा है.” बता दें कि मशाल को शायद नहीं पता है कि कश्मीर के हाल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से भी अच्छे हैं. पाकिस्तान में रोज-रोज आतंकी हमलों के खौफ में लोग जी रहे हैं.
JUI-F चीफ मौलाना फजल-उर-रहमान ने हमास के नेताओं से मुलाकात के बाद खूब जहर उगला है. उन्होंने दुनिया के तमाम विकसित देशों को गाजा की ये हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया है. फजल-उर-रहमान ने कहा है कि विकसित देशों के हाथ गाजा की निर्दोष महिलाओं और बच्चों के खून से रंगे हुए हैं. फिलिस्तीनी न केवल अपनी जमीन के लिए लड़ रहे हैं, बल्कि मुस्लिम उम्माह की ओर से पहले क़िबला की आजादी के लिए लड़कर अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं. JUI-F के अनुसार हमास नेता हनियेह ने कहा कि इजरायली अत्याचारों के खिलाफ एकजुट होना मुस्लिम उम्माह का कर्तव्य था.
यह भी पढ़ें: UP Air Pollution: देश के सबसे प्रदूषित 33 शहरों में यूपी के 7 शहर भी शामिल, गाजियाबाद-नोएडा में भी हालत खराब
बताते चलें कि इजरायल के खिलाफ और हमास के समर्थन में पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन हुए. सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग उतर आए. इस दौरान इजरायल के खिलाफ नारे भी लगाए गए. 7 अक्टूबर को हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक करीब 10000 लोगों की मौत हो चुकी है. गाजा पट्टी श्मशान नजर आ रहा है. चारों ओर महबे ही मलबे दिख रहे हैं. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अब इस युद्ध को अंजाम तक पहुंचाने के मूड में हैं.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…