देश

MP Elections 2023: I.N.D.I.A. में आई दरार पर बोले पूर्व CM कमलनाथ- ‘हमने तो कोशिश की, लेकिन वो ऐसी सीट मांग रहे थे…’

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने I.N.D.I.A. गठबंधन को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं. छिंदवाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान कमलनाथ ने कांग्रेस की सहयोगी पार्टी सपा का जिक्र करते हुए कहा- “चुनावी मैदान में हमने तो प्रयास किया था, कि उनसे कुछ समझौता हो, लेकिन जहां वो सीट मांग रहे थे, वहां हमारे स्थानीय लोग नहीं मान रहे थे. अगर हम उनकी बात मान लेते, तो उससे भाजपा को फायदा होता.”

कमलनाथ ने आज कहा कि हम सब (I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल दलों) का लक्ष्य था, भाजपा को हराना. इसलिए ऐसा कोई समझौता होना चाहिए, जहां भाजपा को मात दी जा सके. मगर, वो (अखिलेश यादव) शायद समझे ही नहीं.” वहीं, इस सवाल पर कि मध्‍य प्रदेश में अभी कांग्रेस की ओर से सिर्फ कमलनाथ ही चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं. क्‍या यह चुनाव कांग्रेस ही लड़ रही है या सिर्फ कमलनाथ…? तो उन्‍होंने कहा- “हम सब मिलकर ये चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस का पूरा संगठन लड़ रहा है. क्‍योंकि मैं यहां कांग्रेस का अध्‍यक्ष हूं, इसलिए ये बात आती है कि कमलनाथ ही चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि, इस चुनाव में सबकी भूमिका है.”

हमारा संगठन बदला है, संगठन में मजबूती आई है- पूर्व सीएम

कांग्रेस पार्टी की मजबूती के बारे में बात करते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ बोले कि 2018 से अब तक पार्टी में बड़ा बदलाव आया है. उन्‍होंने कहा, “हमारा संगठन बदला है, संगठन में मजबूती आई है. आज हमारा संगठन गांव-गांव में है.” उन्‍होंने कहा- हमारे कार्यकर्ता जो गांव से हैं..वो चुनाव लड़ा रहे हैं..जो बूथ लेवल के कार्यकर्ता हैं, वो लड़ रहे हैं. हम पूरी मजबूती से मैदान में उतरे हैं.

यह भी पढ़िए: Lok Sabha Election 2024: कैसरगंज सीट को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा दावा, ‘इंडिया’ गठबंधन पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में ये रहे कांग्रेस के 11 वादे

कमलनाथ ने कहा— “मैं मध्यप्रदेश का भविष्य गढ़ने वाले बच्चों की बुनियाद मजबूत करने के लिए गुणवत्तापूर्ण स्कूल शिक्षा उपलब्ध कराने को वचनबद्ध हूं.”

हमारी कांग्रेस सरकार-

1. केजी से 12 वीं तक “निःशुल्क शिक्षा” प्रदान करेगी।
2. नई शिक्षा नीति बनाने के लिए “शिक्षा आयोग” गठित करेंगे।
3. विधानसभा क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम के “राज्य नवोदय विद्यालय” प्रारंभ करेंगे।
4. संभागीय मुख्यालयों पर “राज्य सैनिक स्कूल” संचालित करेंगे।
5. “व्यावसायिक और रोजगारपरक शिक्षा” को बढ़ावा देंगे।
6. “डिमॉन्सट्रेशन बेस्ड लर्निंग और डिजिटल क्रांति” से शिक्षा को जोड़ेंगे, बढ़ाएंगे।
7. “पढ़ो और पढ़ाओ योजना” प्रारंभ करेंगे जिसमे बच्चों को 500 रुपए से 1500 प्रतिमाह की सहायता देंगे।
8. बच्चों को छात्रवृति के भुगतान के लिए “छात्रवृति के भुगतान का अधिकार” कानून लागू करेंगे।
9. “शिक्षा का व्यवसायीकरण” रोकने के दिशा में ठोस उपाय करेंगे।
10. “आईसीटी आधारित शिक्षा प्रणाली और स्मार्ट क्लास” रूम विकसित करेंगे।
11. शिक्षकों के परिणाम मूलक प्रशिक्षण और स्कूलों की अधोसंरचना का उन्नयन कर “गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा” सुनिश्चित करेंगे।

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago