लाइफस्टाइल

ये 5 पौधे करते हैं Air Pollution को कम, घरों में जरूर लगाएं

Indoor Plants: सांस की दिक्कतों से लेकर स्ट्रोक और फेफड़े से जुड़ी बीमारियों का कारण है वायु प्रदुषण. वर्तमान में एकबार फिर वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ता जा रहा है और दीवाली जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे हवा जहरीली होने लगी है. लोगों को खांसी, जुकाम, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

ऐसे में व्यक्ति अपने स्तर पर हवा को साफ करने का प्रयास कर सकता है. आज हम आपको 5 ऐसे इंडोर प्लांट्स के बारे में बताने जा रहा है जो हवा को साफ करने का काम करते हैं. ये ना सिर्फ वातावरण के लिए बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होंगे.

वायु प्रदुषण को कम करने वाले पौधे

अपने घर में स्वच्छ और स्वस्थ रहने के लिए आप एरेका का पौधा घर में रख सकते हैं. ये इंडोर प्लांट हैं, इसलिए आप इन्हें घर में सजाने के लिए अपने लिविंग रुम में भी रख सकते हैं. एरेका पम न केवल रात में ऑक्सीजन बढ़ाता है बल्कि आपके घर में नमी के स्तर को भी बनाए रखता है.

तुलसी का पौधा देता है ऑक्सीजन

तुलसी का पौधा न केवल आपकी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि यह पूरी रात ऑक्सीजन भी प्रदान करता है. ये पौधे अधिकतर खुली जगहों पर लगाए जाते हैं, जबकि ये घर के अंदर भी जीवित रहते हैं. एक तुलसी का पौधा एक दिन में 20 से 24 घंटे तक ऑक्सीजन प्रदान कर सकता है.

ये भी पढ़ें:Singham Again: सामने आया Akshay Kumar का First Look, हेलिकॉप्टर से लगाई छलांग

पीस लिली के फायदे

यदि आप अपने कमरों को सुंदर बनाने और अपने घर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए एक पौधे की तलाश में हैं तो पीस लिली आपके लिए फायदेमंद है. ये खूबसूरत पौधे दिन के 24 घंटे सप्ताह के सातों दिन ऑक्सीजन पैदा कर सकते हैं.

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे घर में रखने पर आपको कभी पछतावा नहीं होगा. ऐलोवेरा आपके त्वचा से लेकर बालों तक ढेर सारे फायदे लेकर आता है. जब रात भर ऑक्सीजन प्रदान करने की बात आती है तो ऐलोवेरा के पौधे को फायदेमंद माना जाता हैं. इसलिए हर किसी के घर में इसका होना बेहद जरूरी है.

स्नेक प्लांट

सबसे लो-मेंटेनेंस प्लांट्स की गिनती में स्नेक प्लांट आता है. इस पौधे से हवा में फैली दूध, मिट्टी और नुकसानदायक प्रदूषकों को हटाया जा सकता है और इससे वायु प्रदूषण कम होने में असर नजर आ सकता है. घर के अंदर इस पौधे को लगाया जाए तो घर का वातावरण अच्छा रहता है और यह रात में ऑक्सीजन प्रदान करता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago