देश

Happy New Year 2023: न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी मना नए साल का जश्न, देखें सिडनी में आतिशबाजी की तस्वीरें

New Year 2023 Celebration: न्यू ईयर 2023 के जश्न में लोग पूरी तरह से डूब चुके हैं. दुनियाभर के कई देशों में इसका आगाज हो चुका है. सबसे पहले न्यूजीलैंड में इसकी शुरूआत हुई. फिर उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में भी लोगों ने न्यू ईयर जश्न मनाना शुरू कर दिया है. सिडनी की सड़कों पर जश्न की शुरूआत हो चुकी है. लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं. इसके साथ ही शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में जश्न की तस्वीरें भी सामने आना शुरू हो गई है. वहीं न्यूजीलैंड में न्यू ईयर ने दस्तक दे दी है. भारत में भी थोड़ी देर बाद नए साल की शुरूआत होगी. देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग नए साल का स्वागत अलग-अलग अंदाज में कर रहे हैं.

न्यूजीलैंड और सिडनी में जमकर जश्न

न्यूजीलैंड में न्यू ईयर की शुरुआत हो चुकी है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में जमकर जश्न मनाया गया है. आतिशबाजी की सुंदर तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं. लोग सड़कों पर उतरकर जमकर जश्न मना रहे हैं. दुनिया में सबसे पहले न्यूजीलैंड ने नए साल 2023 का जश्न मनाया. यहां ऑकलैंड के फेमस स्काई टॉवर से जमकर आतिशबाजी की गई और लोगों ने नए साल को सेलिब्रेट किया.

राजधानी दिल्ली में सड़कों पर उमड़े लोग

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इंडिया गेट पहुंच चुके हैं. न्यू ईयर की पूर्व संध्या के अवसर पर नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग किया गया है. वहीं भारत में भी कई जगह लोगों की भीड़ उमड़ चुकी है. लोग जश्न में डूबे हुए हैं. वहीं कई न्यू ईयर को सेलीब्रेट करने के लिए देश के अलग-अलग जगहों पर घूमने फिरने गए हैं.

ये भी पढ़ें- Amit Shah: कोई हमारी एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता- राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का जवाब

उत्तराखंड और हिमाचल में सैलानियों का जमावड़ा

उत्तराखंड और हिमाचल में न्यू ईयर सेलीब्रेट करने के लिए सैलानियों का जमावड़ा लगा हुआ है. उत्तराखंड के मसूरी में लोगों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है. पहाड़ों पर नए साल की जश्न मनाने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

10 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

17 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

19 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

20 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

32 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

42 minutes ago