देश

जानें कौन हैं CRPF प्रमुख सुजॉय लाल थाउसेन, जिन्हें मिला BSF डीजी का अतिरिक्त प्रभार

Sujoy Lal Thaosen: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक (DG) सुजॉय लाल थाउसेन को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. शुक्रवार को एक सरकारी बयान में कहा गया कि बीएसएफ महानिदेशक पंकज कुमार सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं. इसके बाद सुजॉय लाल थाउसेन बीएसएफ महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. बीएसएफ डीजी पंकज कुमार 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है. पंकज सिंह ने राजस्थान कैडर में बीएसएफ चीफ के तौर पर 1.4 साल लंबा कार्यकाल पूरा कर लिया है. उन्होंने पिछले साल 31 अगस्त को सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार संभाला था.

CRPF चीफ सुजॉय लाल थाउसेन मध्यप्रदेश कैडर से हैं. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, थाउसेन नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक बीएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. बीएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद, थाउसेन उन कुछ अधिकारियों की सूची में शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सीआरपीएफ और बीएसएफ के महानिदेशक के रूप में काम किया।

कुछ खास अधिकारियों की सूचि में शामिल हुए थाउसेन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के चीफ थाउसेन पंकज सिंह के बैचमेट हैं. वहीं बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त कार्यभार पद संभालने के बाद थाउसेन उन कुछ अधिकारियों सूचि में शामिल हो गए हैं. जिन्होंने सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सीआरपीएफ और बीएसएफ के महानिदेशक के रूप में काम किया.

बता दें कि थाउसेन ने 3 अक्टूबर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 37वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया था. जो देश में आंतरिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनिवार्य सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है. इससे पहले थाउसेन एसएसबी के महानिदेशक के साथ-साथ आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं.

ये भी पढ़ें- हिजबुल आतंकी के घर चला बुलडोजर, ‘कांप’ उठे आतंकी

पंकज कुमार के पिता भी रह चुके हैं BSF महानिदेशक

पंकज कुमार सिंह के पिता प्रकाश सिंह 1959 बैच के सेवानिवृत्त बीएसएफ महानिदेशक के पद पर सेवा चुके हैं. उन्होंने साल 1993 जून के महीने से साल 1994 जनवरी तक बीएसएफ का नेतृत्व किया था. प्रकाश सिंह अपने कई कामों के लिए जाना जाता है. उन्होंने पुलिस सुधारों के लिए भी जाना जाता है. उन्होंने 1996 में इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याजिका दायर की थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

22 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

26 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

38 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

40 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

54 minutes ago