होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
यूपी एटीएस ने आतंकी अजहरुद्दीन को किया गिरफ्तार (फोटो हिन्दुस्तान टाइम्स)
UP News: उत्तरप्रदेश में एटीएस (ATS) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एटीएस की टीम ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. आतंकी का नाम अजहरुद्दीन है और वो सहारनपुर जिले का रहने वाला है. एटीएस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आतंकी से पूछताछ में बड़ी जानकारी हाथ लग सकती है.
इससे पहले यूपी एटीएस ने 26 सितंबर को अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) और न्यू-जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) मॉड्यूल के लुकमान को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ था. आतंकी अजहरुद्दीन युवाओं को जिहाद फैलाने के नाम वीडियो और दूसरी सामग्री मुहैया कराता था. अजहरुद्दीन के आका लुकमान का नेटवर्क भारत में शरिया कानून लागू करने की कोशिश में लगा था.
लुकमान की गिरफ्तार की बाद एटीएस (ATS) की टीम ने उससे जुड़े 10 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जानकारी जुटाई थी. जिसमें अजहरुद्दीन का नाम भी सामने आया था. तभी से एटीएस की टीम अजहरुद्दीन की तलाश कर रही थी. जब उसके लखनऊ में छुपने की जानकारी सामने आई तो एटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए धर दबोचा. फिलहाल एटीएस की टीम की उससे पूछताछ कर जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है. ताकि और खुलासे हो सकें.
ये भी पढ़ें- Happy New Year 2023: न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी मना नए साल का जश्न, देखें सिडनी में आतिशबाजी की तस्वीरें
इससे पहले नवंबर में यूपी एटीएस ( UP ATS) ने सैयद काजी अरशद को गिरफ्तार किया था. उस पर पांच हजार का इनाम था. एटीएस की टीम इसकी अवैध हथियार तस्करी मामले में तलाश कर रही थी. 28 अक्टूबर को इसके साथी आफताब आलम, मैनुद्दीन शेख समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस लोगों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे.
सैयद काजी अरशद अवैध हथियार और कारतूसों की तस्करी करने के साथ इनके निर्माण में संलिप्त था. अक्टूबर में की गई एटीएस की कार्रवाई में आरोपी पकड़ में नहीं आ सका था. इसके बाद फरार सैयद काजी अरशद पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…