जानकारी देते पुलिस अधिकारी (फोटो सोशल मीडिया)
Hapur: हापुड़ पुलिस को अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है. जानकारी सामने आ रही है कि, ये लोग ऑन डिमांड हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के साथ जुड़े थे. खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को थाना बहादुरगढ़ के पसवाड़ा गांव स्थित शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हापुड़ बुलंदशहर के साथ ही आस-पास के जिलों में अपराधियों व बदमाशों को हथियार सप्लाई किया करते थे. गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से पुलिस ने एक बंदूक, एक रायफल (पोनिया), 18 तमंचे एक अर्धनिर्मित तमंचा व दस कारतूस बरामद किया है. इस पूरे मामले को लेकर एसपी अभिषेक वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि शुक्रवार रात थाना बहादुरगढ़ प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान उनको सूचना मिली कि, ऑन डिमांड हथियारों की तस्करी करने में लिप्त अंतरराज्जीय गिरोह के दो हथियार तस्कर गांव पसवाड़ा स्थित शराब के ठेके के निकट खड़े हैं और उनके पास अवैध हथियार भी है, जिसकी वे लोग कहीं पर सप्लाई करने जा रहे हैं. इसी के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और फिर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी गांव पसवाड़ा का सोनू और सतीश उर्फ लाला है. एसपी ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने भागने का बहुत प्रयास किया, लेकिन पुलिस के घेराबंदी के आगे भाग नहीं सके और दबोचे गए.
ये भी पढ़ें- गाय को तब तक लाठियां मारता रहा शख्स, जब तक वो बेदम होकर नहीं गिरी, वीडियो वायरल होने पर UP पुलिस ने लिया ये एक्शन
एसपी ने बताया कि ये तस्कर जिस गिरोह से जुड़े हैं, वह हापुड़, बुलंदशहर सहित आसपास के जिलों में अपराधियों व बदमाशों को हथियारों की सप्लाई करता है. फिलहाल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है. इसको लेकर गिरफ्तार किए गए आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है. एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया है कि, उन्होंने कुछ दिन पहले ऑन डिमांड हथियारों की तस्करी की थी. गिरफ्तार तस्करों ने ये भी बताया है कि, मांग के हिसाब से मेरठ क्षेत्र से हथियारों की तस्करी कर लाते है और अपना मुनाफा जोड़कर अपराधियों को हथियारों को बेच देते थे. तस्करों ने ये भी बताया कि, हथियार की बिक्री होने के बाद जो रुपए मिलते थे, उसको गिरोह के सदस्य में आपस में बांट लिया जाता है. एसपी ने बताया कि, मेरठ के हथियार तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, उनकी भी तलाश जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…
आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…
RBI Bank Holiday List: 19 अक्टूबर 2026 (महानवमी) से लेकर 23 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा…
Asim Munir Maryam Nawaz Secret Date: पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और पाकिस्तान के सबसे…
Gold Silver Price Today: नवरात्र में सोने-चांदी के दाम बढ़े. कॉमेक्स पर गोल्ड 4,200 डॉलर…
Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…