Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
इंडिगो फ्लाइट में गर्मी से परेशान लोग (फोटो ट्विटर)
IndiGo Flight: इंडिगो फ्लाइट बीते कुछ समय से चर्चा में बनी हुई है. आए दिन फ्लाइट से जुड़े नए-नए मामले सामने आते हैं. वहीं फिर एक और मामला सामने आया गया है. कांग्रेस नेता ने अपने इंडिगो फ्लाइट के खराब अनुभव को शेयर किया है. पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा (Amarinder Singh Raja ) ने 5 अगस्त को फ्लाइट में यात्रा की थी. इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने अपने चंडीगढ़ से जयपुर तक की यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि 90 मिनट बगैर एसी (AC) के 90 मिनट की यात्रा लोगों के लिए बहुत मुश्किलभरी रही. फ्लाइट में बगैर एसी के लोगों की गर्मी का सामना करना पड़ा.
कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने फ्लाइट का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें यात्रा कर रहे यात्री टिशू पेपर से पसीने पोंछते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वारयल हो रहा है और लोग अभी अपनी इस प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
अमरिंदर सिंह ने इंडिगो की 6E7261 फ्लाइट का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि, “पहले तो यात्रियों को 10-15 मिनट चिलचिलाती धूप में लाइन में इंतजार करवाया गया और फिर बगैर एसी के ही फ्लाइट को टेकऑप कर दिया गया. कांग्रेस नेता ने बताया कि फ्लाइट में टेक ऑफ करने से लेकर लैंडिंग करने तक एसी नहीं चला और पूरी यात्रा के दौरान यात्री परेशान होते रहे.” उन्होंने यह भी कहा कि किसी ने इस मुद्दे पर ध्यान देना जरुरी नहीं समझा, बल्कि एयर होस्टेस बड़े आराम से लोगों को पसीना पोंछने के लिए टिशू पेपर बांट रही थीं. अमरिंदर सिंह राजा ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को ट्विटर पर टैग करते हुए यह वीडियो पोस्ट किया और सख्त एक्शन लेने की मांग की.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री फ्लाइट में पेपर, कॉपी या किसी और चीज से हवा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ एक एयर होस्टेज को यात्रियों को टिशू बांटते हुए देखा जा सकता है. वीडियो देखकर ऐसा लगा रहा है कि फ्लाइट सच में गर्मी हो रही हो.
Gold Silver Price Today: शारदीय नवरात्र के पावन पर्व (महाष्टमी और महानवमी) के खास मौके…
Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…
Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…
बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…