वीडियो ग्रैब
UP News: इस बार मानसून सत्र में नए रूप में यूपी विधान भवन नजर आएगा. इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विधान भवन काफी आकर्षक लग रहा है. बाहर से लेकर अंदर तक की गई सजावट ने इसको बदल कर रख दिया है तो वहीं पटल को नया रूप दिया गया है, जिसका आज उद्घाटन है. तो वहीं दीवारों पर स्क्रीन लगाई गई है और ऐतिहासिक क्षणों की तस्वीरें भी लगाई गई हैं, जो लोगों को अपनी ओर खींचने का काम कर रही हैं.
बता दें कि विधान भवन के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर गैलरी तक दीवार के दोनों ओर लगी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिस पर सदन में बोलते विधायक और मंत्री नजर आएंगे. तो वहीं विधानसभा के पटल को भी नया रूप दिया गया है और नए कलेवर में सजाया गया है. तो वहीं गैलरी की दीवारों पर लगी एलईडी स्क्रीन में विधानसभा के ऐतिहासिक क्षणों की फोटो भी दिखाई देगी और इसके बारे में लोगों को जानकारी भी मिलेगी. तो वहीं बता दें कि इससे पहले बजट सत्र में एक डिजिटल गैलरी बनाई गई थी और डिजिटल गैलरी में विधानसभा के इतिहास का चित्रण किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा के डिजिटल कॉरिडोर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की उपस्थिति में करेंगे.
विधानभवन के नये स्वरूप को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, “यूपी विधानसभा एक नए स्वरूप में देश के सामने होगी.” इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, यूपी विधानसभा का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है. यह प्रदेश की 25 करोड़ आबादी की विधानसभा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया योजना का जिक्र करते हुए कहा कि, “आज हमारे पास पीएम मोदी की डिजिटल इंडिया योजना के तहत डिजिटल विधानसभा है.” उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी विधानसभा पर एक पोर्टल का उद्घाटन करेंगे जिसमें विधानसभा का पूरा विवरण होगा और लोगों को जानकारी भी मिल सकेगी. उन्होंने ये भी कहा कि, यह देश की सबसे आकर्षक विधानसभा होगी.
-भारत एक्सप्रेस
AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…
नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…
आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…
RBI Bank Holiday List: 19 अक्टूबर 2026 (महानवमी) से लेकर 23 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा…
Asim Munir Maryam Nawaz Secret Date: पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और पाकिस्तान के सबसे…