देश

हरदोई में बड़ा हादसा; बालू से भरा ट्रक पलटा झोपड़ी पर, एक ही परिवार के आठ लोगों की दर्दनाक मौत-Video

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से बड़ा हादसा सामने आ रहा है. यहां के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित झोपड़ी के ऊपर पलट गया, जिसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में दंपती उनके चार मासूम बच्चे और एक दामाद भी शामिल हैं. एक बच्ची घायल भी है. घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक नट बिरादरी के लोग मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं. मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर से हरदोई की ओर बालू से भरा ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अवधेश उर्फ बल्ला की झोपड़ी पर कहर बनकर टूटा. ट्रक के पलटने के बाद ही चीख-पुकार मच गई, जिस वक्त ट्रक झोपड़ी पर पलटा उस वक्त सभी सो रहे थे.

ये भी पढ़ें-Reasi Terror Attack: यात्री बस पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से एक का स्केच पुलिस ने किया जारी, सूचना देने वाले को मिलेगा 20 लाख रुपये का इनाम

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा किया गया व बालू हटवाई गई. तब तक इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

इनकी हुई मौत

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में जिसकी झोपड़ी थी उनकी मौत भी हो गई है. अवधेश उर्फ बल्ला (45), उनकी पत्नी सुधा उर्फ मुंडी (42), बेटी सुनैना (11) , लल्ला (5) , बुद्धू (4), हीरो (22) उसका पति बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कासुपेट निवासी करन (25) उसकी पुत्री कोमल उर्फ बिहारी (5) की मौत हो गई है.

एक बच्ची घायल

पुलिस ने बताया कि मृतक अवधेश की एक बेटी बिट्टू गम्भीर रूप से घायल है. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया है. डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी अवधेश और हेल्पर शहर कोतवाली क्षेत्र के अनंग बेहटा निवासी रोहित को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

27 minutes ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

57 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

1 hour ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

2 hours ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

2 hours ago