Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Viral Video: सरकारी दफ्तर में ऑन ड्यूटी जाम छलकाते नजर आए सरकारी कर्मचारी, नौकरी पर लटकी तलवार

Viral Video: उप निबंधक नेहा ने वीडियो को लेकर पहले तो जानकारी न होने की बात मीडिया से कही, लेकिन बाद में इसकी जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है.

वीडियो ग्रैब (कर्मचारी ने हाथ में पकड़ रखी है शराब की गिलास-घेरे में)

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सरकारी कर्मचारी का ऑन ड्यूटी जाम छलकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सरकारी कर्मचारी दफ्तर के अंदर बैठकर शराब पी रहा है. यह वीडियो हरदोई के सवायजपुर रजिस्ट्री ऑफिस का बताया जा रहा है और जिस सरकारी कर्मचारी का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है, वह कार्यालय में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है.

इस कर्मचारी का नाम कपूर सिंह बताया जा रहा है. ऑफिस में जब वह शराब पी रहा था, उसी वक्त किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कर्मचारी कपूर सिंह ऑफिस में अपनी चेयर पर आराम से बैठे हुए हैं और मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहे हैं और इसी दौरान हाथ में दारू की एक गिलास पकड़े हुए हैं और बात कर रहे हैं. वहीं पास में एक मेज पर कम्प्यूटर रखा है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: चंद्रयान के उतरने की जगह ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट को लेकर शफीकुर्रहमान बर्क ने दी प्रतिक्रिया, बोले-कलाम के नाम पर…”

नौकरी पर मंडराया खतरा

बताया जा रहा है कि कर्मचारी की इस हरकत के बाद उनकी नौकरी जाने का खतरा बढ़ गया है. वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद रजिस्ट्री ऑफिस की जमकर किरकिरी हो रही है. दूसरी तरफ किसी भी तरह की फजीहत से बचने के लिए अधिकारी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं. इस पूरे मामले को लेकर कार्यालय के लोगों का कहना है कि कपूर सिंह पहले संडीला में तैनात थे और वहां भी अनियमितता के कारण ही इनका स्थानांतरण सवायजपुर किया गया था और अब यहां से भी इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद उनकी नौकरी जाना तय है. उप निबंधक नेहा ने वीडियो को लेकर पहले तो जानकारी न होने की बात मीडिया से कही, लेकिन बाद में वीडियो की जांच करा कर कार्रवाई करने की बात कही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital