Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर युवक ने की हमले की कोशिश, लगाए मुर्दाबाद के नारे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर शनिवार को जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने हमला करने की कोशिश की. आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है.

Giriraj Singh

बिहार के बेगूसराय में स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर शनिवार को जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने हमला करने की कोशिश की. बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री सिंह गिरिराज सिंह शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में बलिया प्रखंड में जनता दरबार कर लोगों की समस्या सुन रहे थे. घटना के बाद स्थानीय सांसद ने बताया कि जनता दरबार कार्यक्रम समाप्त कर जाने लगे तभी एक युवक माइक लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी करने लगा. इस दौरान वह मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा. उसका व्यवहार ऐसा था कि वह अब हमला करेगा.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस बात का जब भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने विरोध किया तब आरोपी युवक ने गिरिराज सिंह पर मुक्का चला दिया. हालांकि, वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने केंद्रीय मंत्री को बचा लिया.

बताया जाता है कि आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है. घटना के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य है कि युवक की दाढ़ी होने के कारण राजद नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी उसके तरफ खड़ा हो जाएंगे. लेकिन गिरिराज सिंह ऐसे चीजों से डरने वाले नहीं है. जो भी इस क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसका हम विरोध करते रहेंगे.

उन्होंने एक बार फिर वक्फ बोर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड द्वारा फतुहा ही नहीं बल्कि बेगूसराय में भी हिंदुओं के जमीन पर नोटिस भेजा जा रहा है और उसे अपना बताया जा रहा है. वक्फ बोर्ड जमीन हड़पो आंदोलन चला रहा है.

ये भी पढ़ें- किसानों को बोलने का हक, सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए: विनेश फोगाट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital