देश

Haryana Panchayat Elections: मुस्लिम बाहुल्य इलाके में बीजेपी के सात उम्मीदवार जीते, AAP उम्मीदवारों की जमानत जब्त

Haryana Panchayat Chunav: गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भाजपा ने हरियाणा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मेवात में सात जिला परिषद की सीटों पर जीत हासिल कर ली है. इससे पहले भाजपा यहां पर अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी. इसके ठीक उलट यहां की जिला परिषद सीटों पर आम आदमी पार्टी ने भी उम्मीदवार उतारे थे लेकिन वो यहां पर जीत ना सके. आम आदमी पार्टी के आधे से ज्यादा उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए. माना जा रहा है कि दिल्ली से सटे इस मुस्लिम बाहुल्य इलाके में भाजपा की जीत आने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में असर डाल सकती है.

मेवात को मिला मुख्यमंत्री का तोहफा-

नूंह जिले के जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने 25 उम्मीदवार उतारे थे जिसमे सात उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली. स्थानीय नेताओं ने इस जीत का श्रेय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिया है. अपने आठ सालों के कार्यकाल में मनोहर लाल खट्टर ने इस क्षेत्र को 6000 करोड़ की परियोजनाओं को समर्पित किया है. स्थानीय नेताओं का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ इन चुनावों में मिला है. अगर शिक्षा और रोजगार की बात कही जाये तो पिछले कुछ सालों में इस क्षेत्र के मुस्लिम युवाओं को सबसे अधिक रोजगार मिला है.

यह भी पढ़ें- Gujarat Elections: ‘सोमनाथ में अल्लाह और अजमेर में बैठे हैं महादेव’- कांग्रेस उम्मीदवार के बयान पर विवाद

ये ऐतिहासिक जीत है-भाजपा जिला अध्यक्ष

इस क्षेत्र में भाजपा की जीत के कई मायने हैं. मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भाजपा की जीत ने पार्टी के मनोबल के साथ-साथ वोट प्रतिशत को भी बढ़ाने का काम किया है. इस क्षेत्र के भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल ने भाजपा की जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा ,”इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके. लेकिन भाजपा ने पहली बार यहाँ अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर ली है”.उन्होंने आगे कहा कि मेवात जैसे मुस्लिम इलाके में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सफल नीतियों को दर्शाती है.आने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

29 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago