खेल

FIFA 2022: मोरक्को के हाथों बेल्जियम की हार के बाद ब्रसेल्स में भड़के दंगे, दुकानों में तोड़फोड़, गाड़ियां फूंकी

FIFA WORLD CUP 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के मैचों में काफी रोमांच दिखाई दे रहा है. शुरु से ही मैचों में बड़े-बड़े उलटफेर हो रहे है. वहीं मोरक्को (Morocco) और बेल्जियम (Belgium) के बीच में एक मुकाबला खेला गया. जहां मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को करारी शिकस्त दे दी. जिसके बाद बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स (Brussels) में अचानक दंगे भड़क गए. बेल्जियम की हार के बाद फुटबॉल प्रेमियों में इतना रोष था कि उन्होने सड़को पर कई वाहनों में जमकर आग लगा दी, इसके साथ ही कई वाहनों में तोड़फोड़ भी शुरु कर दी.

एक तरफ इस मैच के बाद बेल्जियम में हिंसा भड़क गई तो दूसरी तरफ मोरक्को में फुटबॉल प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया. मोरक्को टीम से हराने के बाद बेल्जियम टीम की नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने संभावनाएं काफी कम हो गई हो गई हैं.

उपद्रवियों पर शिकंजा 2 पुलिस अधिकारी घायल

बेल्जियम में हुए देंगे के बाद पुलिस ने भी एक्शन शुरु किया है और एक दर्जन से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है. हिंसा इतनी ज्यादा बढ़ गई तो पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया. वहीं राजधानी ब्रसेल्स के अलावा उत्तरी शहर एंटवर्प में भीड़ को खदड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़ गए. इस दौरान डच बंदरगाह शहर रॉटरडैम में दो पुलिस अधिकारी घायल भी हो गए.

ये भी पढ़े-  Suresh Raina Birthday: कभी मुर्गा बनाते तो कभी चेहरे पर पानी फेंक देते थे सीनियर्स, परेशान होकर रैना ने छोड़ दिया था हॉस्टल, ऐसे बदली किस्मत

ब्रसेल्स के मेयर का बयान

वहीं इस पूरे मामले पर ब्रसेल्स के मेयर फिलिप क्लोज़ का बयान सामने आया है, पहले तो उन्होने लोगों से तोड़फोड़ से दूर रहने की अपील की. इसके साथ ही कहा कि पुलिस मौक पर पहुंची है और शांति व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रही है. वहीं मंत्री एनेलिस वर्लिंडन ने अपने बयान में कहा, “यह देखकर दुख होता है कि कैसे कुछ लोग स्थिति का दुरुपयोग कर आपा खो देते हैं.

बता दें कि बेल्जियम की टीम फुटबॉल में काफी अच्छी है, इसके साथ ही वो विश्व की नंबर 2 टीम है. लेकिन उसके बावजूद भी मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को 2-0 से शिकस्त दे दी. फीफा विश्व कप 2022 में शुरू से ही बड़े-बड़े उलटफेर हो रहे हैं. मोरक्को की टीम में वर्ल्ड रैंकिंग में 22वें पायदान पर है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

2 minutes ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

4 minutes ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

45 minutes ago

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘भजन क्लबिंग’ में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की…

57 minutes ago

‘न सिर झुकाएंगे, न घुटने टेकेंगे!’ UN में ट्रंप की धमकी पर गरजे ईरानी राष्ट्रपति, दिया करारा जवाब

Masoud Pezeshkian: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने…

1 hour ago

अपनी हार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहरा रही कांग्रेस- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े सवाल पर…

1 hour ago