Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Hathras: ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, परिक्रमा लगाने के लिए जा रहे थे मथुरा, मचा कोहराम

ट्रैक्टर ट्रॉली हाथरस जिले में सादाबाद रोड पर पहुंची तभी सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई. दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायलों का अस्पताल में किया जा रहा है इलाज

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

-रवि गौतम

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में तेज रफ्तार के कहर से कोहराम मच गया. यहां तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, एटा के जलेसर से मथुरा में परिक्रमा लगाने के लिए सभी लोग जा रहे थे. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और घायलों को गंभीर देखते हुए आगरा SN मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. इसके अलावा मौके पर पुलिस राहत कार्य में जुटी है.

ये मामला कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गंदा नाला के पास से सामने आया है. जानकारी के मुताबिक जनपद एटा के जलेसर से गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर लगभग 2 दर्जन श्रद्धालु जा रहे थे. जब ट्रैक्टर ट्रॉली हाथरस जिले में सादाबाद रोड पर पहुंची तभी सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई. दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए. कई लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. वहीं तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. बाद में सादाबाद के स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया है. इसके अलावा जिला अस्पताल से एक को अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया है. सूचना पर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और राहत कार्य जारी है.

ये भी पढ़ें- “तो हर स्थिति में फैसला हमारे पक्ष में ही रहा..हम कोर्ट का सम्मान करते हैं लेकिन….”, राहुल गांधी पर मुकदमा करने वाले BJP विधायक की सामने आयी प्रतिक्रिया

इस हादसे में विक्रम, हेमलता, माधुरी, लक्ष्मी और अभिषेक की मौत हो गई है. इस घटना में जिनकी मौत हुई है, उनको आपस में रिश्तेदार बताया जा रहा है. हालांकि घायलों की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन दर्द से कराहते हुए अस्पताल से घायलों का वीडियो सामने आया है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनकी इलाज जारी है. पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है. वहीं घटना बीती रात की बताई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital