चुनाव

Lok Sabha Election 2024: बिना मतदान के जीत गया बीजेपी का ये उम्मीदवार, जानें क्या है बड़ी वजह

Lok Sabha Election 2024: गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत दर्ज की है. इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया था. इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपना नाम वापस ले लिया था. अन्य उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद सोमवार (22 अप्रैल) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मुकेश दलाल को इस सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

सूरत से मुकेश दलाल निर्वाचित

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ये पहली जीत है. जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारी सौरभ पारधी ने मुकेश दलाल को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपने के बादकहा कि “मैं घोषणा करता हूं कि भाजपा उम्मीदवार मुकेश कुमार चंद्रकांत दलाल को सूरत संसदीय क्षेत्र से सदन के लिए विधिवत निर्वाचित घोषित किया जाता है.”

25 सीटों पर 7 मई को मतदान

बता दें कि गुजरात की सभी 26 सीट के लिए 7 मई को मतदान प्रस्तावित है , लेकिन सूरत सीट का नतीजा पहले ही आ जाने के कारण अब उस दिन 25 सीट पर मतदान होगा. सूरत जिला चुनाव कार्यालय के अनुसार मुकेश दलाल को छोड़कर सूरत लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सभी आठ उम्मीदवारों ने अंतिम दिन अपना नाम वापस ले लिया. जिनमें चार निर्दलीय, तीन छोटे दलों के और बहुजन समाज पार्टी के प्यारेलाल भारती शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- “कांग्रेस और सपा ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया” पीएम मोदी बोले- पसमांदा मुसलमानों को उनके हालात पर जीने को मजबूर कर दिया गया

गौरतलब है कि बीते रविवार को निर्वाचन अधिकारी ने सूरत सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भाणी का नामांकन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में प्रथम दृष्टया विसंगति होने के बाद रद्द कर दिया था. कुम्भाणी का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी के वैकल्पिक उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया था. कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि कुम्भाणी का नामांकन भाजपा के इशारे पर रद्द किया गया. पार्टी ने कहा कि वह इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

1 hour ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago