फोटो-सोशल मीडिया
संक्रामक बीमारी इंफ्लूएंजा एच3एन2 ने मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी है. भोपाल में एक संक्रमित मरीज मिला है. उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है. राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया है कि राजधानी में इंफ्लूएंजा का पहला केस सामने आया है, यह मरीज एच3एन2 से संक्रमित है. उन्होंने बताया है कि एम्स में उसके रक्त के नमूने की जांच कराई गई, जिसमें उसके इंफ्लूएंजा एच3एन2 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. मरीज पूरी तरह सामान्य है और वह घर पर ही है.
ये भी पढ़े:- New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में आया शक्तिशाली भूकंप, 7.1 की तीव्रता से कांपी धरती
सारंग के मुताबिक मरीज को सर्दी-जुकाम ही है, वह पूरी तरह स्वस्थ्य है, उसे अस्पताल में भर्ती करने की कोई जरुरत नहीं है. ज्ञात हो कि प्रदेश में संक्रमण एवं गंभीर श्वसन संबंधी बीमारियों जैसी इन्फ्लूएंजा की बढ़ती प्रवृत्ति के मद्देनजर सीजनल इन्फ्लूएंजा (एच-1, एन-1, एच-3, एन-2) वेरिएंट की रोकथाम के निर्देश स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने पूर्व में ही सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सिविल सर्जन को जारी किये हैं.
ये भी पढ़े:- महाराष्ट्र में H3N2 वायरस का कहर, अब तक तीन लोगों ने गंवाई जान, जानें इसके लक्षण और बचने के उपाय
उन्होंने कहा है कि सीजनल इन्फ्लूएंजा वेरिएंट के संबंध में भारत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुसरण किया जाए. डॉ. खाड़े ने कहा कि सभी फ्लू प्रकरणों एवं सीजनल इन्फ्लूएंजा वेरिएंट की शंका होने पर तुरंत जांच कराएं तथा ओसल्टामिविर (टेमीफ्लू) शुरू की जाए. जिन स्थानों से एक्यूट रिस्पायरेट्री इन्फेक्शन के अधिक प्रकरण आ रहे हैं, उन स्थानों पर रेपिड रिस्पांस टीम भेज कर सर्वे करवाएं. छोटे बच्चे, बूढ़े व्यक्ति एवं कोमॉर्विडिटी रोगों से पीड़ित लोग अधिक सतर्क रहें.
Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…
Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
111 Year Old Woman Longevity Secret: ब्राजील की 111 वर्षीय यूनिस दा सिल्वेरा ने अपनी…
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…