देश

PMO का फर्जी अधिकारी बनकर की धोखाधड़ी, बुलेटप्रूफ एसयूवी और 5 स्टार होटलों में खूब की मौज, महीनों बाद पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Fake PMO Officer Arrest: जम्मू-कश्मीर से पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है. जिसने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बनकर प्रशासन को चुना लगा दिया. इसको जबरदस्त ऐशो आराम दिए गए. इस फर्जी अधिकारी को जम्मू-कश्मीर में जेड प्लस सिक्योरिटी (Z+ Security) , बुलेटप्रूफ एसयूवी (SUV), फाइव स्टार होटल मुहैया कराया गया था. मामले का खुलासा होने के बाद हर कोई सकते में रह गया. शख्स ने खुद को PMO में एडिशनल डायरेक्टर बताया था.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस जालसाजी शख्स पर कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. अब गुजरात पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

10 दिन पहले शख्स की हुई थी गिरफ्तारी

खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले शख्स का नाम किरण भाई पटेल है और यह गुजरात का रहने वाला है. इसने आधिकारिक तौर पर सरकारी प्रोटोकॉल हासिल किया था. लेकिन जांच के बाद यह शख्स फर्जी निकला और उसने जालसाजी के तहत ऐसा किया था. दरअसल जम्मू कश्मीर पुलिस को इस शख्स के बार में इनपुट मिला था. जिसके बाद मामले की जांच की गई तो हकीकत सामने आई. पुलिस ने इस मामले में उसे दस दिन पहले गिरफ्तार किया था. मगर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसे सिक्रेट रखा गया था.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में H3N2 वायरस का कहर, अब तक तीन लोगों ने गंवाई जान, जानें इसके लक्षण और बचने के उपाय

PMO अधिकारी के रूप में कई मीटिंग भी की

आरोपी किरण भाई पटेल ने घाटी की पहली यात्रा फरवरी में की थी. जब उसने स्वास्थ्य रिसॉर्ट्स (Health Resorts) का दौरा किया था. वह पैरामिलिट्री गार्डों के साथ बडगाम के दूधपथरी में बर्फ के बीच से गुजरते नजर आए. वह श्रीनगर में क्लॉक टॉवर लाल चौक (Lal Chowk) के सामने फोटो खिंचवाते भी नजर आए. शख्स के पैरामिलिट्री फोर्स और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों की यात्रा करने के उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जांच में गुजरात पुलिस भी शामिल हो गई है.

किरण भाई पटेल को गुजरात का बहुत का ठग बताया जा रहा है. इस शख्स पर आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसपर आरोप है कि उसने धोखाधड़ी का सहारा लेकर लोगों को ठगा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

2 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

6 minutes ago