होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सेना में अग्निवीर भर्ती
Agniveer Bharti 2023: भारतीय वायुसेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है. भारतीय वायु सेना आज यानी 17 मार्च, 2023 से IAF अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण शुरू करेगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.agnipathvayu.cdac.in पर जाकर 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे.
अग्निवीर इंडियन एयरफोर्स के लिए केवल अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की गणना 26 दिसंबर 2002 से 26 जून 2002 के बीच की जाएगी. वहीं, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ इंटरमीडिएट होना चाहिए. अधिक विवरण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा के बाद किया जाएगा. चरण 1 एक लिखित परीक्षा है, चरण 2 शारीरिक दक्षता परीक्षा है और चरण 3 चिकित्सा परीक्षा है. उम्मीदवार चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.
उम्मीदवारों को आवेदन करने की सलाह दी जाती है. क्योंकि डुप्लीकेट आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं, भारतीय वायुसेना की ओर से किसी भी अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र नहीं बदला जाएगा और न ही परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करें.
सबसे पहले उम्मीदवार www.agnipathvayu.cdac.in पर जाएं.
इसके बाद अग्निवीर वायु सेना भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
व्यक्तिगत विवरण दर्ज करके सबमिट करें.
अग्निवीर भर्ती के लिए प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें.
अग्निवीर वायु सेना फॉर्म फाइनल जमा करें.
उसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे अपने पास सुरक्षित रख लें.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…