देश

ट्रेनी आईएएस की अग्रिम जमानत पर 31 जुलाई को होगी सुनवाई, पढ़ें क्यों विवादों से घिरी पूजा खेडकर

धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में आरोपी ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट 31 जुलाई को सुनवाई करेगा. पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जांगला मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करने वाले थे. लेकिन दिल्ली पुलिस ने न्यायाधीश से कहा कि इस मामले में पक्ष रखने के लिए राज्य सरकार ने एसपीपी अतुल श्रीवास्तव को नियुक्त किया है. वे बुधवार को बहस करेंगे.

बुधवार को होगी सुनवाई

न्यायाधीश ने कहा कि स्थगन मांगा जाता है. सरकार के मांगे गए समय के आधार पर इस मामले की सुनवाई 31 जुलाई को सुबह 10 बजे की जाएगी.

यह भी पढ़ें- VVPAT पर्चियों का EVM से 100 फीसदी नहीं होगा मिलान, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मांग, पढ़ें फैसले में क्या कहा?

खेडकर की ओर से अधिवक्ता बीना माधवन ने न्यायाधीश से कहा कि प्रत्येक बीतते दिन के साथ आईएएस अधिकारी यूपीएससी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देने का अपना अवसर खो रही हैं. शिकायतकर्ता यूपीएससी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश कौशिक ने इसे गलत बताया और कहा कि जमानत याचिका पर बुधवार को एसपीपी के रहने पर ही सुनवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

पूजा खेड़कर जून में अपने प्रोबेशनरी प्रशिक्षण के रूप में पुणे कलेक्टरेट में शामिल हुई थीं. उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने सीएसई पास करने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्लूबीडी) के तहत कोटा का दुरुपयोग किया है. इस मामले में यूपीएससी ने खेडकर के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. साथ ही उनके चयन को रद्द करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. उन्हें भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से भी रोक दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

2 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

2 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

3 hours ago