ओलंपिक

Olympics 2024: भारत के तीन खिलाड़ी, जिन्होंने ओलंपिक में जीते एक से अधिक मेडल, कौन किससे कितना आगे?

ओलंपिक इतिहास में भारत के केवल तीन ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा मेडल जीते हैं. मंगलवार को इस लिस्ट में मनु भाकर का नाम भी जुड़ गया. यह तीनों खिलाड़ी अलग-अलग खेल से आते हैं. शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो बार मेडल जीता है. मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला इवेंट में कांस्य पदक जीता था. इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में भी कांस्य पदक जीता.

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में महिला सिंगल्स इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था. इसके बाद उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भी महिला सिंगल्स इवेंट में कांस्य पदक जीता. इस बार पेरिस ओलंपिक में पीवी सिंधु के पास ओलंपिक मेडल की हैट्रिक लगाने का मौका होगा.

भारत के सुशील कुमार ने रेसलिंग में बीजिंग ओलंपिक 2008 में 66 किग्रा भारवर्ग, फ्रीस्टाइल रेसलिंग में कांस्य पदक जीता था. सुशील कुमार हालांकि पहले ही राउंड में हार गए थे, और बाद में उन्होंने रेपचेज राउंड के जरिए यह मेडल जीता. इस मामले में पीवी सिंधु का रिकॉर्ड क्लीन है, जिनके पास पहले दौर में हार के बाद दोबारा वापसी का ऐसा मौका नहीं था.

इसके बाद सुशील कुमार ने 2012 में लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल किया और स्वतंत्रता के बाद ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. इस लिस्ट में शामिल मनु भाकर के पास दोनों पदक कांस्य है और वह इस मामले में पीवी सिंधु और सुशील कुमार से पीछे रह जाती हैं. इसके अलावा, इस लिस्ट में शामिल अन्य दो खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत इवेंट में यह पदक जीते थे. मनु भाकर ने एक पदक व्यक्तिगत इवेंट और दूसरा मिक्स्ड इवेंट में हासिल किया है.

मेडल का रंग छोड़ दिया जाए तो मनु भाकर के पास अन्य विशेष उपलब्धियां हैं. वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी हैं. वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी हैं. मनु भाकर के पास पेरिस ओलंपिक में 25 मीटर एयर राइफल में एक और पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: शूटिंग में भारत के पास इतिहास रचने का मौका

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

3 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

56 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

2 hours ago