देश

अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 20 मार्च को सुनवाई, डेढ़ साल से जेल में हैं TMC नेता

Cattle Smuggling Case: पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 20 मार्च को सुनवाई करेगा. अनुब्रत मंडल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि मामले में चार आरोप पत्र दायर किए गए हैं. टीएमसी नेता को छोड़कर सभी जेल से बाहर हैं. रोहतगी ने कहा था, मंडल डेढ़ साल से जेल में है जबकि मुख्य आरोपी को जमानत मिल चुकी है. मामले में कुल 309 गवाह हैं. अकेले वही जेल में हैं। अन्य को जमानत मिल चुकी है. निचली अदालत में सुनवाई आगे नहीं बढ़ रही है.

इससे पहले मवेशी तस्करी मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी ने अभियान चलाकर पश्चिम बंगाल में करोड़ों की पशु तस्करी के मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल और उनके परिवार के सदस्यों की 11 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त कर ली. सीबीआई सूत्रों का कहना है कि सोमवार को केंद्रीय एजेंसियों ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में संपत्ति जब्त करने से जुड़ा अपना विवरण को जमा कर दिया है. इस दौरान ईडी और सीबीआई ने यह भी बताया है कि कैसे बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के रूप में अनुब्रत मंडल ने अपनी शक्ति और प्रभाव का इस्तेमाल करके लोगों से बाजार मूल्य से काफी कम दरों पर संपत्तियां खरीदीं थी और इस तरह से प्रोपर्टी का साम्राज्य खड़ा कर लिया था.

ये भी पढ़ेंः IT Vs Congress Party: आयकर मामले में कांग्रेस की याचिका पर 20 मार्च को सुनवाई करेगा दिल्ली हाइकोर्ट, लगा था 210 करोड़ का जुर्माना

ये भी पढ़ेंः Varanasi: ज्ञानवापी में व्यास तहखाने की मरम्मत के लिए दायर याचिका पर इस तारीख को होगी सुनवाई, आशंका- उपद्रव से छत क्षतिग्रस्त हुई तो पुजारी को होगा खतरा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

33 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

49 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

50 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

56 minutes ago