देश

Weather Update: त्रिपुरा-पुडुचेरी में लू का कहर तो कश्मीर में बाढ़… इन शहरों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Weather Update: देश भर में मौसम का एक अलग मिजाज दिखाई दे रहा है. जहां कई हिस्सों में लू और तेज धूप, भीषण गर्मी से लोग हलकान हैं तो वहीं देश के कई हिस्से ऐसे हैं जहां बाढ़ और बर्फबारी का मौसम बना हुआ है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हुई बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. भारत मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में 1 मई तक हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किा है. तो इस चेतावनी को देखते हुए त्रिपुरा ने अपने यहां स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है.

ये भी पढ़ें-तेजी से गर्म हो रहा है हिंद महासागर का जल, जानें क्या पड़ेगा विनाशकारी प्रभाव?

गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तमाम हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. पुलिस लगातार बाढ़ वाले इलाकों में राहत अभियान चला रही है. तो वहीं बारिश और बाढ़ जैसी स्थितियों के कारण पूरे कश्मीर में मंगलवार को स्कूल और कॉलेज को बंद रखने की घोषणा की गई है. इसको लेकर उधमपुर जिला मजिस्ट्रेट सलोनी राय ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण उधमपुर ज़िले के दूदू-बसंतगढ़, कुलवंता और पंचारी क्षेत्रों में स्कूल कल, 30 अप्रैल, 2024 को बंद रहेंगे. वहीं जिला मजिस्ट्रेट रियासी ने भी आदेश जारी किया है और कहा है कि मौजूदा खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर रियासी जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज 30 अप्रैल को बंद रहेंगे.

त्रिपुरा में भी छुट्टी

दूसरी ओर त्रिपुरा में हीटवेव की चेतावनी के चलते प्रदेश भर के सभी स्कूलों में 1 मई (बुधवार) तक अवकाश की घोषणा की गई है. वहीं पुडुचेरी में हीट वेव के चलते पूरे एक महीने का अवकाश घोषित कर दिया गया है. यहां पर 5 जून तक छुट्टी की घोषणा की गई है.

यहां बर्फबारी से लोग परेशान

बता दें कि राजौरी, जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में भारी बर्फबारी के बाग मुगल रोड बाधित हो गया है. लोगों को आने-जाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

इन राज्यों में बारिश की सम्भावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 30 अप्रैल तक लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की सम्भावना है.

इन जगहों पर हीटवेव का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में भीषण गर्मी रहेगी तो वहीं 1 मई तक गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में लू की गम्भीर स्थिति की चेतावनी दी गई है. बंगाल और ओडिशा में भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं 29 अप्रैल से 1 मई तक तेलंगाना, 30 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीटवेव को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. तो वहीं मौसम विभाग ने 2 मई तक पश्चिम असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल और तटीय कर्नाटक में लू चलने के आसार जताए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

10 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago