आस्था

मिथुन राशि में बना 3 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Trigrahi Yog in Gemini: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, हर एक ग्रह निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है. ग्रहों की चाल बदलने से कई बार दुर्लभ संयोग भी बनता है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, सूर्य देव 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इससे पहले 12 जून को शुक्र ग्रह का भी मिथुन राशि में प्रवेश हुआ था. जबकि, 14 जून को इसी राशि में बुध ग्रह का प्रवेश हुआ था. ऐसे में मिथुन राशि में बुध और शुक्र के मिलने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हुआ है. जबकि, बुध और शुक्र की युति से बुधादित्य योग बना है. इसके अलावा शुक्र के साथ सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है. ऐसे में मिथुन राशि में तीन ग्रहों के मिलने से त्रिग्रही योग का दुर्लभ संयोग बना है जो कुछ राशियों के लिए बेहद खास है. आइए जानते हैं कि मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग किन राशियों के लिए फायदेमंद है.

वृषभ राशि

मिथुन राशि में बना तीन ग्रहों का दुर्लभ संयोग इस राशि से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी है. ग्रहों के शुभ प्रभाव से मान-सम्मान में वृद्धि होगी. जॉब की तलाश में लगे लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को कारोबार में मुनाफा प्राप्त होगा.

मिथुन राशि

किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. धन-दौलत में वृद्धि होगी. कारोबार में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा. कार्यस्थल पर पहचान बनेगी. सैलरी में वृद्धि हो सकती है. फिजूरखर्ची से निजात मिलेगी.

सिंह राशि

मिथुन राशि में बना त्रिग्रही योग सिंह राशि के लिए लाभकारी है. करियर और व्यापार पर ग्रहों का शुभ प्रभाव पड़ेगा, जिससे तरक्की होगी. नौकरी में उन्नति मिल सकती है. भाग्य का साथ मिलेगा. अचानक धन लाभ का योग बनेगा. घर-परिवार में खुशियां आएंगी.

कन्या राशि

त्रिग्रही योग कन्या राशि से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है. इस दौरान ग्रहों के शुभ प्रभाव से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की प्रशंसा मिलेगी. घर-परिवार में खुशनुमा पल बिताने का समय मिलेगा. घर में धन का आगमन होगा. नौकरी में प्रमोशन का रास्ता साफ होगा.

तुला राशि

तीन-तीन शुभ ग्रहों के प्रभाव से इस नौकरी और व्यापार में खास तरक्की देखने को मिलेगी. धन और संपत्ति में बढ़ोतरी होगी. लाइफ पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर किस्मत का साथ मिलेगा. बुध, शुक्र और सूर्य देव की कृपा से भाग्योदय होगा. आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी.

यह भी पढ़ें: 16 जुलाई तक ये 4 राशि वाले रहें सावधान! सूर्य देव डालेंगे करियर पर असर 

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

40 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

2 hours ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago