Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र के पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत

जिस स्थान पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Helicopter crash in Pune

पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश (फोटो- IANS)

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड शहर के बावधन बुद्रुक गांव के पास बुधवार को एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter crash in Pune) हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर क्रैश होकर गिरने की सूचना हिंजेवाडी पुलिस कंट्रोल रूम को दी. कंट्रोल रूम को बताया गया कि हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई.

हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई है. जब यह हादसा हुआ, तब यह हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसोर्ट से मुंबई की दिशा में जा रहा था.

पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के हिंजेवडी पुलिस हद्द के बावधन इलाके में पहाड़ पर हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की यह घटना घटी. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं. इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. जिस स्थान पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.


ये भी पढ़ें- वायु सेना को मिला फाइटर जेट सुखोई का पहला भारतीय इंजन


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital